फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: घर वाले बनाना चाहते थे डॉक्टर, कंगना ने चुनी एक्टिंग; शानदार अभिनय ने बनाया बॉलीवुड की ‘क्वीन’

Sun, 23 Mar 2025 08:10 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कंगना ने इंडस्ट्री में अपनी दम पर अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। आज कंगना का 39वां जन्मदिन है। जानते हैं कैसा रहा उनका यहां तक का सफर।

विज्ञापन
1 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यहां जगह बनाने के लिए और टिके रहने के लिए किसी गॉडफादर का होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं, जो बिना किसी गॉडफादर के न सिर्फ यहां टिके रहे, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में होती है। ऐसा ही एक नाम है कंगना रनौत का। कंगना रनौत वो अभिनेत्री हैं जो बिना किसी फिल्मी घराने और बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में पिछले 19 साल से इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ बनकर रह रही हैं। कंगना अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। जहां इंडस्ट्री में स्टार पावर की ज्यादा चलती है, वहां कंगना ने शानदार अभिनय से खुद को बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में लाकर खड़ा किया है। आज कंगना रनौत अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं कंगना से जुड़ी कुछ बातें और कैसे बन गईं वो बॉलीवुड की बेबाक ‘क्वीन’।

विज्ञापन

2 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

राजपूत परिवार में हुआ कंगना का जन्म
23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के मंडी के भांबला जैसे छोटे कस्बे में जन्मीं कंगना रनौत एक राजपूत परिवार से आती हैं। कंगना की माता एक स्कूल टीचर हैं और पिता बिजनेसमैन हैं। कंगना की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। कंगना का कहना है कि वो बचपन से ही काफी जिद्दी थीं और उनकी जिद ने ही उन्हें मॉडलिंग और वहां से फिल्मों की दुनिया में पहुंचा दिया, जहां वो अपना अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

माता-पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर
अपने माता-पिता की इच्छा के लिए डॉक्टर बनने की कोशिश में लगी कंगना रनौत 12वीं में ही रसायन विज्ञान के यूनिट टेस्ट में फेल हो गईं। जिसके बाद कंगना ने अपने लिए और विकल्प सोचने शुरू किए। कंगना डॉक्टर नहीं बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट की तैयारी करने के बाद भी परीक्षा में भाग नहीं लिया। बाद में अपनी आजादी और अपनी जिद के चलते कंगना 16 साल की उम्र में दिल्ली चली आएं। 

यह खबर भी पढ़ें: Esha Deol: एशा ने 'तुमको मेरी कसम' से किया कमबैक, दूसरी पारी की पहली फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा सकी दम

4 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

मॉडलिंग में नहीं लगा मन, तो सीखी एक्टिंग
कंगना दिल्ली तो आ गईं, लेकिन वो अभी तक ये नहीं तय कर पाई थीं कि उन्हें क्या करना है। इस बीच एक मॉडलिंग एजेंसी की नजर कंगना पर पड़ी और वो उनके लुक से प्रभावित हुई। जिसके बाद उस एजेंसी ने कंगना को उनके लिए मॉडलिंग करने की सलाह दी। कंगना ने उस एजेंसी के लिए कुछ दिन मॉडलिंग की और उनके कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट किए। हालांकि, कंगना का दिल मॉडलिंग में नहीं लग रहा था क्योंकि यहां उन्हें कुछ नया और कुछ क्रिएटिव करने को नहीं मिल रहा था। जिसके बाद कंगना ने अभिनय की ओर रुख किया और अस्मिता थिएटर ग्रुप में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने थिएटर निर्देशक अरविंद गौर से एक्क्टिंग के गुर सीखे।

विज्ञापन

5 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

ऐसे मिली पहली फिल्म
साल 2004 में फिल्म निर्माता रमेश शर्मा और पहलाज निलानी ने यह घोषणा की थी कि कंगना रनौत दीपक शिवदासानी द्वारा निर्देशित ‘आई लव यू बॉस’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। इस बीच एक एजेंट के जरिए कंगना रनौत महेश भट्ट के ऑफिस पहुंचती हैं, जहां उनकी मुलाकात महेश भट्ट और निर्देशक अनुराग बसु से होती है। वहां कंगना उनकी आगामी फिल्म ‘गैंगस्टर’ में प्रमुख किरदार के लिए ऑडिशन देती हैं। हालांकि, महेश भट्ट को लगा कि कंगना रोल के हिसाब से काफी कम उम्र की हैं, इसलिए उन्होंने कंगना की जगह चित्रांगदा सिंह को फिल्म के लिए साइन किया। हालांकि, बाद में किन्हीं कारणों से चित्रांगदा फिल्म को नहीं कर पाईं, जिसके बाद कंगना को गैंगस्टर में सिमरन नाम की एक शराबी लड़की का किरदार मिला। इस तरह से साल 2005 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से कंगना रनौत की बॉलीवुड में एंट्री हुई।

विज्ञापन

6 of 9
कंगना रनौत की खास फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘क्वीन’ से मिली करियर को उड़ान
2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ और 2011 में आई ‘तनु वेड्स मनु’ से अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ने वाली कंगना के करियर को उड़ान 2013 में आई फिल्म ‘क्वीन’ से मिली। ये फिल्म पूरी तरह से कंगना के कंधों पर टिकी थी और इस फिल्म में कंगना के शानदार अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड की ‘क्वीन’ बना दिया। 20 साल के अपने करियर में कंगना की फिल्मोग्राफी में कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। जिनमें पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ से लेकर ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘पंगा’, ‘थलाइवी’, ‘कृष 3’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट, गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की पोस्ट में क्या दिखा?

विज्ञापन

7 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

अब तक चार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं कंगना
अपनी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड जीतने वाली कंगना ने दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक के बाद एक लगातार फिल्में करती गईं और अपने लाजवाब अभिनय से पुरस्कारों को अपनी झोली में डालती गईं। लगभग 20 साल के अपने करियर में कंगना अब तक 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

8 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा कंगना का नाम
फिल्मी लाइफ के साथ-साथ कंगना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं। बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना कई अभिनेताओं के भी दिलों पर राज कर चुकी हैं। उनके कई अफेयर्स रहे हैं, जिनको लेकर कंगना सुर्खियों में बनी रहीं। कंगना का नाम सबसे पहले अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ जोड़ा गया। दोनों का रिलेशनशिप काफी विवादों में भी रहा, क्योंकि आदित्य पंचोली पहले से शादीशुदा थे। बाद में कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक और यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसके बाद कंगना और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा। ये अफेयर भी लंबा रहा था, लेकिन इस रिलेशनशिप का अंत अच्छा नहीं रहा। अध्ययन सुमन ने कंगना पर काला जादू करने के आरोप लगाए थे।
कंगना के जिस रिलेशनशिप ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो थी अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म कृष 3 शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों कई मौकों पर भी साथ देखे गए। हालांकि, कंगना के बाकी रिलेशनशिप की तरह इस रिश्ते का भी अंत बुरा ही हुआ था। रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों का विवाद भी सामने आया था और दोनों की पर्सनल ईमेल भी लीक हुई थीं। वहीं कंगना ने ऋतिक रोशन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर रिया चक्रवर्ती के वकील ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

विज्ञापन

9 of 9
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कलाकार के साथ-साथ सांसद भी हैं कंगना
मौजूदा वक्त में कंगना फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वो एक कलाकार के अलावा देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा से लोकसभा सांसद भी हैं। कंगना 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी लोकसभा सीट से चुनकर लोकसभा में पहुंची हैं। हालांकि, सांसद बनने के बाद भी कंगना का विवादों से नाता कम नहीं हुआ है। सांसद बनने के बाद कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने थप्पड़ जड़ दिया था। महिला जवान कंगना के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से नाराज थी। इस घटना के बाद काफी विवाद हुआ था। कंगना अक्सर ही अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें