फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: वेदांग रैना के संग दोबारा काम करने को बेताब हैं खुशी, बोलीं- उनके साथ मैं सहज महसूस करती हूं

Tue, 30 Jul 2024 05:08 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेदांग रैना खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
अभिनेता वेदांग रैना और खुशी कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक साथ पिछले साल 'द आर्चीज' में नजर आए थे। दर्शकों को उनकी जोड़ी पसंद आई थी। वहीं अफवाहों का बाजार गर्म है कि खुशी और वेदांग एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कल रात खुशी और वेदांग डिजाइनर गौरव गुप्ता के नवीनतम संग्रह अरुणोदय के लिए शोस्टॉपर बने। उसी दौरान मीडिया से खुशी वेदांग के बारे में बातें करती नजर आईं---
विज्ञापन

2 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
खुशी कपूर से जब पूछा गया कि क्या वे वेदांग के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगी। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'हां, मैं उनके साथ दोबारा जरूर एक फिल्म करना पसंद करूंगी। उनके साथ काम करते हुए मैं सहज महसूस करती हूं'। 
विज्ञापन

3 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
खुशी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे ऐसा लगता है कि जब आप किसी व्यक्ति को जानते हैं तब आप उनके साथ सहज होते हैं। इससे चीजें कम कठिन हो जाती हैं और आप उतना घबराते नहीं हैं। मुझे लगता है कि एक सहज माहौल में गलती कम होती है'। 

4 of 5
वेदांग रैना खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
खुशी कपूर शो के दौरान ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, केप-स्टाइल स्लीव्स और मरमेड स्कर्ट में नजर आईं। वे किसी परी जैसी लग रही थीं। उन्होंने आप ने लुक को पूरा करने के लिए हेवी नकलेस पहना था। उस शो में उनके साथ वहां वेदांग भी मौजूद थे। 



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k

वहीं खुशी के संग दोबारा काम करने के बारे में बाते करते हुए वेदांग ने कहा, 'बिल्कुल हम एक साथ काम करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और हम एक साथ काफी सहज हैं। हम सेट पर भी काफी आराम से एक साथ काम करते हैं। मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगता है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें