फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Khel Mein X Review: अबकी बार तो बॉक्स ऑफिस पर छा गए खिलाड़ी, लोगों के मन चढ़ी 'खेल-खेल में'

Thu, 15 Aug 2024 11:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने आज स्तवंत्रता दिवस के अवसर पर सिने प्रेमियों को बढ़िया तोहफा दिया है। आज उनकी फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज हुई है। पिछले कई बार से अक्षय कुमार की फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाया है। इसी साल जुलाई में रिलीज हुई 'सरफिरा' तो बिल्कुल ही औंधे मुंह जाकर गिरी। निराश हो चुके दर्शकों के चेहरे पर अब खिलाड़ी की नई फिल्म ने मुस्कान लौटा दी है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अधिकांश प्रतिक्रिया सकारात्मक हैं। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं यूजर्स...
Khel Khel Mein Review: छोटी सी है दुनिया मोबाइल हाथ में है, तुम, कभी तो गिरोगे, कहीं तो फंसोगे तो पूछेंगे हाल!
विज्ञापन

2 of 5
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप दे रहे अक्षय कुमार इस बार कुछ बढ़िया लेकर लौटे हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार कॉमेडी करते नजर आए हैं। शायद उनका यही अंदाज दर्शकों को पसंद आया है। साथ ही फिल्म की कहानी भी काफी पसंद की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स तो इस फिल्म को जरूर देखने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कॉमेडी और ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बो है 'खेल खेल में'। शानदार अभिनय और दमदार कहानी। यह फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए'।
विज्ञापन

3 of 5
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @khelkhelmeinmovie
दर्शकों को खिलाड़ी का कॉमेडी अंदाज पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार ने धांसू वापसी की है'। मालूम हो कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क , तापसी पन्नू , आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल जैसे सितारे हैं।

4 of 5
खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म सुपर एंटरटेनिंग है। कहानी बहुत मनोरंजक है और बहुत प्रासंगिक है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह ऐसी फिल्म है, जो आपको पूरे वक्त सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेल-खेल में ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अधिंकाश सितारे इस फिल्म को देखकर खुश नजर आ रहे हैं। फिलहाल की प्रतिक्रियाएं देखकर लग रहा है कि इस बार खिलाड़ी कुमार बाजी मार ले गए हैं। देखना होगा कि कमाई के मामले में फिल्म क्या रिकॉर्ड बनाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें