फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 18: 18 दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'खेल खेल में', जानें कुल कमाई

Sun, 01 Sep 2024 08:30 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'खेल खेल में' का टिकट खिड़की पर संघर्ष लगातार जारी है। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए आज 18 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई के आंकड़े भी आ गए है। आइए जानते हैं कि आज 'खेल खेल में' ने बॉक्स ऑफिस पर क्या खेल दिखाया।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' का टिकट खिड़की पर संघर्ष लगातार जारी है। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए आज 18 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई के आंकड़े भी आ गए है। आइए जानते हैं कि आज 'खेल खेल में' ने बॉक्स ऑफिस पर क्या खेल दिखाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसका कलेक्शन आधे से भी कम रह गया था और इसने कुल 2.05 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। फिर तीसरे दिन इसने 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन 3.85 करोड़ और पांचवे दिन मात्र दो करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छठे दिन तो कमाई में और भी गिरावट देखी गई और इसने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद सातवें दिन 1.1 करोड़, आठवें दिन एक करोड़, नौवें दिन 0.7 करोड, दसवें दिन 1.35 करोड़, ग्यारहवें दिन 1.75, बारहवें दिन 0.85 करोड़, तेरहवें दिन 0.8 करोड़, चौदहवें दिन 0.65 करोड़, पंद्रहवें दिन 0.65 करोड़, सोलहवें दिन भी 0.65 और सत्रहवें दिन 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल

4 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' ने आज यानी 18वें दिन अभी तक 1.08 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिलहाल पूरे आंकड़ों का आना बाकी है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 28.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सिनेमाघरों में आए 18 दिन होने के बाद भी फिल्म को 30 करोड़ रुपये कमाने में कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।

RHTDM: 'रहना है तेरे दिल में' देखने पहुंचे फैंस को माधवन ने दिया बड़ा तोहफा, अचानक वीडियो कॉल कर चौंकाया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
'खेल खेल में' फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, आदित्य सील, फरदीन खान और प्रज्ञा जायसवाल ने अभिनय किया है। यह फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित है, जो एक इटैलियन फिल्म है और 2016 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, केकेएम फिल्म और वकाउ फिल्म्स ने किया है। 

Anita Hassanandani: अनिता हसनंदानी ने एजाज के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात, बताया किस बात का है पछतावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें