यूं तो खानों को बॉलीवुड हाथों हाथ लेता है लेकिन महज खान होना ही रुपहले परदे पर सफलता की गारंटी नहीं हो सकता। बेअसर रहे ये खान, इनकी फिल्मों ने पानी तक नहीं मांगा।
विज्ञापन
हर खान हिट नहीं होता!
2 of 11
फरदीन खान
- फोटो : gettyimages
साल 1998 आई फिल्म प्रेम अगन से फरदीन खान ने डेब्यु किया। फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यु के अवॉर्ड भी मिला। लेकिन इसके बाद आई सारी फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं। कुछ एक फिल्में चलीं जिनमें जंगली, लव के लिए कुछ भी करेगा, भूत, नो एंट्री, हे बेबी और ऑल द बेस्ट शामिल हैं। इनमें भी फरदीन की भूमिका अन्य कलाकारों की तुलना में डब्बा गोल ही रही। हैंडसम लुक्स वाला फिरोज खान का बेटा खान तिकड़ी जैसा तिलिस्म नहीं बना सका।
विज्ञापन
हर खान हिट नहीं होता!
3 of 11
जायद खान
- फोटो : gettyimages
फिल्म मैं हूं न और दस को छोड़ दें तो जायद खान की फिल्में उन्हें जायज सफलता नहीं दिला सकीं।
हर खान हिट नहीं होता!
4 of 11
अयूब खान
- फोटो : gettyimages
दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान ने टीवी धारावाहिक उतरन में तो खूब ख्याती पाई लेकिन फिल्मों में बतौर एक्टर अयूब उतने नहीं जमे। साल 1992 में फिल्मी करियर की शुरुआत कर अयूब ने अब तक 20 फिल्मों में काम किया। ये दूरियां, तो बात पक्की, जियो शान से, सलामी और माशूक जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन अयूब के सितारे कभी उस सफलता को नहीं छू सके जिसके लिए खान तिकड़ी (शाहरुख, सलमान, आमिर) जानी जाती है।
विज्ञापन
हर खान हिट नहीं होता!
5 of 11
फैजल खान
- फोटो : gettyimages
फिल्म मेला याद होगी आपको। आमिर के साथ साइड रोल में फैजल खान ही थे। असल जिंदगी में भी ये आमिर के भाई है। साल 1969 में आई फिल्म प्यार का मौसम के लिए शशि कपूर के बचपन का रोल किया। साल 1988 में अपने भाई आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक से फैजल ने विलेन का रोल कर एक बालिग अभिनेता के तौर पर फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद जो जीता वो सिकंदर, मदहोश जैसी फिल्में आईं। लेकिन फैजल प्रोड्यूसरों के सामने खुद को कभी लीड एक्टर नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
हर खान हिट नहीं होता!
6 of 11
इमरान खान
- फोटो : gettyimages
आमिर खान के भांजे इमरान खान की बतौर अभिनेता पहली फिल्म जाने तू या जाने न को छोड़ दिया जाए तो बाकी फिल्में कुछ खास नहीं कर सकीं। फैन्स अक्सर शिकायत करते रहे हैं कि इमरान अपने मामा आमिर की नकल करने लगते हैं।
विज्ञापन
हर खान हिट नहीं होता!
7 of 11
कमाल राशिद खान
- फोटो : gettyimages
कमाल राशिद खान फिल्मों में कम विवादों और में ज्यादा नजर आते हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को इन्होंने आंटी करार दे दिया था जिसके बाद खलबली मच गई। साल 2008 में आई फिल्म देशद्रोही से कमाल ने बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर फिल्मों में कदम रखा लेकिन उसके बाद फिल्मों का जैसे अकाल रहा। फिल्म एक विलेन में बतौर विलेन कमाल की वापसी हुई। बिग बॉस में गए तो वहां भी अपने बुरे बर्ताव के चलते बाहर कर दिए गए। इसके अलावा भोजपुरी फिल्म मुन्ना पांडे बेरोजगार को डायरेक्ट किया।
हर खान हिट नहीं होता!
8 of 11
साहिल खान
- फोटो : gettyimages
साहिल खान ने बतौर अभिनेता साल 2001 में आई फिल्म स्टाइल से डेब्यु किया। इसके बाद एक्सक्यूज मी, यही है जिंदगी, डबल क्रॉस, अलादीन और रामा द सेवियर जैसी फिल्में की। लेकिन एक भी फिल्म ऐसी नहीं रही जिसकी वजह से साहिल को दर्शकों से खूब सराहना मिली हो। हां इनकी बॉडी बिल्डिंग को जरूर सराहा जाता है। इसके अलावा साल 2009 में साहिल ने जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ फिल्म निर्माण कंपनी शुरू की।
हर खान हिट नहीं होता!
9 of 11
साजिद खान
साजिद खान फिल्म निर्माता और निर्देशक के साथ-साथ अभिनेता, स्टैंडअप कॉमेडियन, डीजे भी हैं। साजिद ने फिल्म झूठ बोले कौआ काटे, मैं हूं न, मुझसे शादी करोगी और हैप्पी न्यू ईयर में अभिनय भी किया। लेकिन खान तिकड़ी का तिलिस्म तोड़ने से कोसों पीछे रह गए। बतौर डायरेक्टर भी साजिद ने डरना जरूरी है, हे बेबी, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हिम्मतवाला और हमशकल्स जैसी फिल्में दी, जिन्हें दर्शकों ने घटिया करार दिया।
हर खान हिट नहीं होता!
10 of 11
शहजाद खान
शहजाद खान मशहूर फिल्म अभिनेता अजीत के बेटे हैं। इन्हें अपने पिता की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता है। फिल्म कयामत से कयामत तक, अंदाज अपना अपना ही थोड़ी ठीक फिल्में रहीं बाकी सब आई-गई रहीं।
सरफराज खान बॉलीवुड अभिनेता है लेकिन इनकी पहचान अपने पिता कादर खान की वजह से ज्यादा है। तेरे नाम और वॉन्डेड फिल्मों में सरफराज को साइड भूमिकाओं के लिए खूब सराहनाएं मिलीं। लेकिन वो मुकाम बाकी है जो खान तिकड़ी ने बनाया है।