फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari 2: वरुण धवन ने किया ‘केसरी 2’ का रिव्यू, जानिए अभिनेता को कैसी लगी फिल्म?

Sun, 20 Apr 2025 02:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Chapter 2 Reviewed By Varun Dhawan: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को वरुण धवन ने रिव्यू किया। अभिनेता को यह फिल्म कैसी लगी? इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। 
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन ने केसर 2 की तारीफ की - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को समीक्षकों और फैंस से काफी सराहना मिल रही है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों के अलावा, वरुण धवन ने भी पीरियड-ड्रामा फिल्म की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा की। 
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन ने की तारीफ
रविवार को अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें फिल्म से अनन्या पांडे और अक्षय कुमार की एक तस्वीर है। वरुण ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे एक दमदार फिल्म कहा और उनके अभिनय की भी खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘बहुत दमदार फिल्म है। इसे सिनेमाघरों में देखना अच्छा लगा। फिल्म की टीम को बधाई हो। इसके बाद गले लगाने वाली इमोजी भी लगाई। 


यह खबर भी पढ़ें: Ujjwal Nikam Biopic: आमिर खान नहीं, अब यह अभिनेता निभाएगा उज्ज्वल निकम की भूमिका, दिनेश लेकर आ रहे हैं बायोपिक
विज्ञापन

3 of 6
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
करण जौहर ने किया वरुण का शुक्रिया 
अभिनेता वरुण धवन की प्रशंसा से खुश होकर करण जौहर ने उनका धन्यवाद किया। जवाब देते हुए, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी को फिर से साझा किया और लिखा, ‘वीडी’ और उसके बाद कई लाल-दिल वाले इमोजी लगाएं।

यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: ‘जाट’ की सफलता से खुश सनी देओल ने ‘जाट 2’ को लेकर किया बड़ा वादा, ‘बॉर्डर 2’ पर दी अहम जानकारी

 

4 of 6
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण से पहले ये सितारे भी कर चुके हैं प्रशंसा
वरुण धवन से पहले, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, इब्राहिम अली खान, सुनील शेट्टी, रमेश तौरानी, सनी कौशल और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी फिल्म की सराहना करते हुए दिल को छू लेने वाले संदेश साझा किए।
विज्ञापन

5 of 6
केसरी 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
‘केसरी 2’ के बारे में
‘केसरी चैप्टर 2’ करण सिंह त्यागी की निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी बयां करती है। इसमें अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ थे। अनन्या पांडे और आर. माधवन ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
वरुण धवन का वर्क फ्रंट
वरुण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जान्हवी कपूर के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे। यह एक रोम-कॉम फिल्म है। जिसमें रोहित सराफ, मनीष पॉल, सान्या मल्होत्रा और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, उनके पास सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और ‘नो एंट्री 2’ भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें