फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 15: योगेश कालरा ने 50 लाख रुपये के सवाल का दिया गलत जवाब, क्या सही उत्तर जानते हैं आप?

Thu, 24 Aug 2023 01:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

योगेश कालरा ने 50 लाख के सवाल का गलत जवाब दिया, जिसके कारण वह महज 3.2 लाख रुपये लेकर ही घर जा सके। क्या आप इस सवाल का सही उत्तर जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 15 - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के जरिए होस्ट किया जाने वाला क्विज-रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' अपने आगाज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। 'केबीसी 15' के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत रोल-ओवर कंटेस्टेंट योगेश कुमार कालरा के साथ हुई। बिग बी ने योगेश से 50 लाख रुपये का सवाल पूछा। पिछले एपिसोड में वह 25 लाख रुपये जीत चुके थे। ऐसे में ताजा एपिसोड का पहला सवाल 50 लाख रुपये के लिए था। अब योगेश इसका सही जवाब दे पाए या नहीं, आइए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 15 - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति 15' के ताजा एपिसोड में योगेश कालरा से 50 लाख रुपये का सवाल था कि डॉ. एस जयशंकर ने गोवा में संरक्षित 16वीं सदी की ईसाई संत रानी केतेवन के अवशेष किस देश को सौंपे थे? चूंकि, योगेश के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी, तो उन्होंने अनुमान लगाने की ठानी। योगेश ने उत्तर के रूप में पुर्तगाल को चुना। हालांकि, यह जवाब गलत था। गोवा ने रानी केतेवन के अवशेष जॉर्जिया को सौंपे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 15 - फोटो : सोशल मीडिया
योगेश कालरा को गलत जवाब देना काफी ज्यादा भारी पड़ गया। वह केवल 3.2 लाख रुपये लेकर ही घर जा सके। योगेश के बाहर निकलने के बाद, बिग बी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलते हैं और लखनऊ, उत्तर प्रदेश की अपर्णा सिंह, जो गूगल में अकाउंट मैनेजर के रूप में काम करती हैं, हॉट सीट पर बैठती हैं। वह अनुरोध करती हैं कि क्या वह बिग बी को गले लगा सकती हैं और हाथ मिला सकती हैं और बिग बी सहमत हो जाते हैं। 

Twinkle Khanna: OMG 2 की सफलता पर ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को दी बधाई, पति के लिए लिखा प्यार भरा संदेश

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही बिग बी को पता चला कि अपर्णा गूगल में काम करती है तो उन्होंने उन्हें दो बार नमस्कार किया। वह कहते हैं, 'दो बार प्रणाम करता हूं... गूगल में काम करती हैं ना जाने क्यों, मन किया ऐसा।' आगे बढ़ते हुए, अपर्णा मिस्टर बच्चन को अपनी जॉब प्रोफाइल बताती हैं। वह बताती हैं कि वे यूट्यूब पर जितने भी परेशान करने वाले विज्ञापन देखते हैं, उनके लिए वह जिम्मेदार हैं। 

Sunny deol: चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी से झूमी गदर 2 की टीम, सनी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था...है...और रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 15 - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अपर्णा जितने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, उतनी ही तेजी से हार का भी सामना कर बैठती हैं। वह 80 हजार रुपये के सवाल का सही जवाब देने में नाकामयाब रहती है। अपर्णा केवल 10 हजार रुपये घर ले जाती हैं। जैसे ही अपर्णा शो छोड़ती हैं, बिग बी एक और फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलते हैं, और हरियाणा के डॉ. अभिषेक गर्ग बिग बी के साथ हॉट सीट पर बैठते हैं। योगेश के साथ खेल जारी रहा जो अगले एपिसोड में भी देखने को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें