कल यानि 16 मई को बॉलीवुड सुपर स्टार विक्की कौशल ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड के सितारों ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं विक्की के फैंस लगातार इस इंतजार में थे कि उन्हें उनकी खूबसूरत पत्नी कैटरीना कैफ किस अंदाज में बर्थडे विश करेंगी। साथ ही साथ फैंस विक्की के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी देखना चाहते थे। आज कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से विक्की को जन्मदिन विश किया है। कैटरीना का वह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं उस पोस्ट में आखिर क्या खास है---
विज्ञापन
2 of 5
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विक्की इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। आज कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लंदन वेकेशन की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए पति विक्की को जन्मदिन भी विश किया है।
विज्ञापन
3 of 5
कैटरीना और विक्की
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ ने जो पहली फोटो साझा की है उसमें में विक्की कौशल सफेद टी-शर्ट में बड़ी दाढ़ी के साथ खिड़की के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। विक्की के चेहरे से खुशी साफ झलक रही है। वहीं दूसरी फोटो विक्की हाथ में कप थामे बाहर खिड़की से बाहर देख रहे हैं।
4 of 5
कैटरीना और विक्की
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक कोजी से रेस्टुरेंट का चुनाव किया। साथ ही साथ उन्होंने जो तीसरी तस्वीर साझा की है उसमें एक छोटी सी पेस्ट्री दिख रही है। विक्की इस तस्वीर में जोर से हंसते नजर आ रहे हैं।
कैटरीना कैफ की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कैटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को तीन हार्ट और तीन केक वाले इमोजी संग साझा किया है। अब कैटरीना और विक्की के फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों सितारे माता-पिता तो नहीं बनने जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'तीन दिल यानी कैटरीना और विक्की अब दो से तीन होने जा रहे हैं'।