फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: ‘टाइगर जिंदा है’ के 7 साल पूरे, कैटरीना ने किया स्पेशल पोस्ट, फैंस ने कहा- हमें 'टाइगर 4' चाहिए

Sun, 22 Dec 2024 05:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने ‘टाइगर जिंदा है’ के सात साल पूरे होने पर एक विशेष पोस्ट करते हुए इसका जश्न मनाया। अभिनेत्री के अलावा निर्देशक अली अब्बास जफर और निर्माताओं ने भी फिल्म को लेकर स्पेशल पोस्ट किया। कुछ प्रशंसकों ने ‘टाइगर 4’ की भी मांग की। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ और सलमान खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनमें से एक है ‘टाइगर फ्रैंचाइजी’, जिसमें दोनों को एक साथ काफी सराहना मिली। ‘टाइगर’ की दूसरी किस्त ‘टाइगर जिंदा है’ 2017 में रिलीज हुई थी। आज यानी 22 दिसंबर को फिल्म ने अपने रिलीज के सात साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कैटरीना कैफ ने एक स्पेश पोस्ट साझा की है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
अभिनेत्री कैटरनी कैफ ने 22 दिसंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोडक्शन बैनर, वाईआरएफ द्वारा बनाई गई विशेष पोस्ट साझा की। फिल्म के सात साल पूरे होने पर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। उन्होंने पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म का गाना ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ लगाया।
Celebs Controversy: इन सितारों का झगड़ा है जग जाहिर, आज भी करते हैं एक-दूसरे पर तंज, नही हो रही सुलह
 
 
विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रोडक्शन हाउस ने साझा किया विशेष वीडियो
प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के सात साल पूरे होने पर एक विशेष वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म के कुछ विशेष डायलॉग और सीन दिखाए गए। कैप्शन में लिखा, “आग उगलते हुए, और पहले से कहीं ज्यादा तेज दहाड़ते हुए! यहां ‘टाइगर जिंदा है’ के सात साल हैं।”
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने फैंस से की गुजारिश, कहा- अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें


 

4 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया 
वीडियो देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने फिल्म की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक।” एक अन्य यूजर ने लिखा,  "सभी स्पाई यूनिवर्स फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म।" इसी तरह कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैंस के रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक से फैंस ने ‘टाइगर 4’ की मांग की
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्शन-एंटरटेनर के कुछ दृश्यों के साथ एक विशेष पोस्ट साझा की। " ‘टाइगर जिंदा है’ के 7 साल हो गए, क्या शानदार अनुभव रहा सलमान खान, कैटरीना कैफ, यशराज फिल्म्स और टीम टाइगर और सबसे बढ़कर आप सभी को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कैटरीना कैफ ने कमेंट सेक्शन में कई लाल दिल वाले इमोजी डाले, जबकि कई प्रशंसकों ने ‘टाइगर 4’ की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें