फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada Trailer: 'शहजादा' से दर्शकों को लुभाने आ रहे कार्तिक आर्यन, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Fri, 06 Jan 2023 06:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म शहजादा - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन के लिए साल 2022 अच्छा रहा। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। हाल ही में रिलीज 'फ्रेडी' भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस बीच खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन 2023 का स्वागत 'शहजादा' से करने जा रहे हैं। कार्तिक की फिल्म 'शहजादा' फरवरी में खाता खोलने को तैयार बैठी है, जिसकी शुरुआत ट्रेलर रिलीज से होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शहजादा फिल्म - फोटो : social media
कार्तिक की 'शहजादा' फिल्म अल्लू अर्जुन की हिट तेलुगू फिल्म 'अलावैकुंठपुरमुलु' का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म को वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने निर्देशित किया। फिल्म 'लुका छुपी' के बाद कार्तिक और कृति की यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
शहजादा फिल्म - फोटो : social media
गौरतलब है कि 'शहजादा' का ट्रेलर 12 जनवरी को मुंबई में लॉन्च होगा। इसके बाद कार्तिक अपनी को-एक्ट्रेस कृति के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए रवाना होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक और कृति 13 जनवरी को पंजाब के जालंधर शहर में लोहड़ी मनाएंगे। साथ ही, फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे। वहीं, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर कच्छ में होने वाले उत्सव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
शहजादा फिल्म - फोटो : social media
कार्तिक की फिल्म 'शहजादा', 'पठान' के बाद 2023 की दूसरी बड़ी फिल्म है। इस एक्शन फैमिली ड्रामा फिल्म के साथ कार्तिक एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म का टीजर पिछले साल कार्तिक के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जिसमें उनके एक्शन और कृति की अदाओं की झलक दिखाई गई थी। इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें