फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaktimaan: रणवीर या टाइगर नहीं बल्कि ये अभिनेता बनेंगे शक्तिमान? फैंस ने इस नाम पर दी मिली जुली प्रतिक्रिया

Sat, 16 Nov 2024 07:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 हाल ही में, मुकेश खन्ना ने एक प्रेस मीट को होस्ट किया और आधिकारिक रूप से वापसी की घोषणा की, लेकिन शो में शक्तिमान की भूमिका निभाने वाले एक्टर को लेकर अभिनेता ने कोई अपडेट नहीं दिया।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, शक्तिमान - फोटो : एक्स
भारत के सुपरहीरो 'शक्तिमान' की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भारतीय स्क्रीन पर इस किरदार की वापसी की घोषणा से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। मुकेश खन्ना ने इस शो का टीजर जारी कर भी अपने प्रशंसकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। हालांकि, नए शक्तिमान को लेकर लगातार नए नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब रणबीर के बाद बॉलीवुड के इस अभिनेता का नाम सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कार्तिक के नाम पर हुई चर्चा
 हाल ही में, मुकेश खन्ना ने एक प्रेस मीट को होस्ट किया और आधिकारिक रूप से वापसी की घोषणा की, लेकिन शो में शक्तिमान की भूमिका निभाने वाले एक्टर को लेकर अभिनेता ने कोई अपडेट नहीं दिया। अब खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन इस भूमिका के लिए नए नाम हैं और उनको लेकर मुकेश खन्ना लगातार चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर के नाम का किया खंडन
हाल ही में आई खबरों के अनुसार, कार्तिक आर्यन को 90 के दशक की मशहूर सुपरहीरो टीवी सीरीज में अहम भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। इससे पहले, रणवीर सिंह इस भूमिका के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले दावेदार थे, लेकिन मुकेश खन्ना ने अभिनेता की छवि को कारण बताते हुए अटकलों का खंडन किया।

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ के नाम पर कही यह बात
प्रेस मीट के दौरान मीडिया ने अभिनेता से यह भी पूछा कि क्या वे टाइगर श्रॉफ को इस भूमिका के लिए चुनेंगे क्योंकि टाइगर बॉलीवुड में अपनी मार्शल आर्ट के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, उन्होंने तुरंत इस विचार को खारिज कर दिया और उन्हें 'बच्चों में बच्चा' कहा। हालांकि, जब कार्तिक आर्यन के इस किरदार को निभाने की अफवाह फैली, तो प्रशंसकों ने इस खबर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। जहां कई लोग कार्तिक के पहली बार सुपरहीरो की भूमिका निभाने के विचार से रोमांचित हैं, वहीं कुछ को संदेह है कि क्या यह भूमिका अभिनेता अच्छे से निभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शक्तिमान - फोटो : इंस्टाग्राम @iammukeshkhanna
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, 'कार्तिक आर्यन के फैन होने के नाते मेरी तरफ से बड़ी ना।' दूसरे यूजर फैन ने लिखा, 'नहीं, कृपया हमारे बचपन के सुपरहीरो को खराब न करें।' कुछ यूजर्स ने इस पर मिली-जुली से लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। एक नेटिजंस ने लिखा, 'किसी को भी बना दो तुम, क्या फर्क पड़ेगा, वीएफएक्स अच्छे डालना बस।'

Upcoming Movies: इन 5 आगामी फिल्मों में साथ आएंगे साउथ-बॉलीवुड सितारे, बॉक्स ऑफिस पर होगा डबल धमाका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें