इस साल फिल्म 'चंदू चैंपियन' के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर फैंस से मुलाकात करने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। एक बार फिर वे रूह बाबा बनकर आएंगे। वही, किरदार जिसने उनकी किस्मत के सितारे पलट दिए। 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में आ रहे हैं, जो 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। साथ में माधुरी दीक्षित भी हैं। आज मंगलवार को दोनों सितारे इस फिल्म का प्रचार करने नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे।