फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन से लेकर अनन्या पांडे तक ने 'तू मेरी मैं तेरा' में निभाया अहम रोल, इस किरदार की वजह से बदली कहानी

Thu, 25 Dec 2025 02:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Starcast: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा कई दूसरे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है। आइए डालते हैं एक नजर। 
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता - फोटो : यूट्यूब
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों का यह इंतजार पूरा हो गया है। आज 25 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ ने अहम किरदार निभाया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : यूट्यूब
कार्तिक आर्यन
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन ने रेहान उर्फ रे का किरदार निभाया है, जो अमेरिका में रहता है। वह वेडिंग प्लानर है। कार्तिक का यह किरदार काफी बेफिक्र है। वह जिंदगी को बहुत हल्के अंदाज में लेकर जीते हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन का किरदार फिल्म में संजीदा भी होता है।
विज्ञापन

3 of 6
अननया पांडे - फोटो : यूट्यूब
अनन्या पांडे
फिल्म में अनन्या पांडे ने रूमी का किरदार निभाया है। रूमी नए जमाने की खूबसूरत लड़की है। वह एक लेखक है। रे से रूमी की मुलाकात क्रोएशिया में होती है। पहले रूमी, रे की हरकतों से परेशान होती है, हालांकि बाद में दोनों में प्यार हो जाता है। चीजें तब बिगड़ती हैं जब दोनों की शादी की बात आती है।

पंकज त्रिपाठी से लेकर श्रेयस तलपड़े तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार

4 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : यूट्यूब
नीना गुप्ता
फिल्म में नीना गुप्ता ने कार्तिक आर्यन की मां पिंकी मेहरा का किरदार निभाया है। वह एक सिंगल मां हैं। वह अपने बेटे के साथ अमेरिका में इवेंट मैनेजमेंट का काम संभालती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : यूट्यूब
जैकी श्रॉफ
फिल्म में जैकी श्रॉफ ने कर्नल अमर वर्धन सिंह का किरदार निभाया है। वह अनन्या पांडे के अकेले पिता हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ का रोल काफी अहम है। इनकी वजह से फिल्म में अहम मोड़ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीकू तलसानिया, चांदनी भाभ्ड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार भी आए नजर
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में इन लोगों के अलावा टीकू तलसानिया शास्त्री जी और चांदनी भाभ्ड़ा ने जिया का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें