फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी से लेकर श्रेयस तलपड़े तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार

Thu, 25 Dec 2025 11:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Atal Bihari Vajpayee: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनके किरदार को कई कलाकारों ने बड़े पर्दे पर निभाया है। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पूर्व पीएम अटल बिहारी के किरदार में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
आज पूरे देश में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई जा रही है। वह भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल के अलावा उन्हें एक बेतरीन वक्ता और कवि के रूप में याद किया जाता है। उनके विचारों से राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के अलावा हिंदी साहित्य के लोग भी प्रभावित हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उनके किरदार को पर्दे पर निभाया है। आइए उनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
साल 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई। इसमें पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की दर्शकों और आलोचकों ने काफी तारीफ की। इसका निर्देशन रवि जाधव ने किया।
विज्ञापन

3 of 7
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस तलपड़े
कंगना रनौत की अदाकारी वाली फिल्म 'इमरजेंसी' में अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को दिखाया गया है। इस किरदार को श्रेयस तलपड़े ने निभाया है। यह फिल्म भारतीय राजनीतिक इतिहास के अहम दौर को दिखाती है। फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।

Christmas: 'द स्काई इज पिंक' से लेकर 'अंजाना अंजानी' तक, इन फिल्मों में दिखी क्रिसमस की झलक

4 of 7
राम अवतार भारद्वाज, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
राम अवतार भारद्वाज
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' साल 2019 में रिलीज हुई। इसमें मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को भी दर्शाया गया है। इस किरदार को राम अवतार भारद्वाज ने निभाया है।
विज्ञापन

5 of 7
अंजान श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
अंजान श्रीवास्तव
अभिनेता संजय की बायोपिक 'संजू' में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को दर्शाया गया था। अंजान श्रीवास्तव ने पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी की भूमिका निभाई। फिल्म में दिखाया गया है कि संजय दत्त को जब AK-47 रखने के लिए जेल से जमानत मिलती है, तो वह एक नेता से मिलते हैं। बताया जाता है कि वह अटल बिहारी वाजपेयी हैं। हालांकि मेकर्स के मुताबिक वह किरदार अटल बिहारी वाजपेयी का नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
अंजान श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
अंजान श्रीवास्तव
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'वेक अप इंडिया' में भी अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को दिखाया गया है। इस किरदार को अंजान श्रीवास्तव ने निभाया था। फिल्म में अंजान श्रीवास्तव के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
व्योम ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
व्योम ठक्कर
टीवी सीरीज 'अटल' (2023) में अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को दर्शाया गया था। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के बाल किरदार को दिखाया गया है। इस किरदार को व्योम ठक्कर ने निभाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में
अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री पद संभाला। वह हिंदी के कवि, पत्रकार और एक अच्छे वक्ता थे। वह चार दशकों तक भारतीय संसद के सदस्य थे। वह दस बार लोकसभा के सदस्य चुने गए और दो बार राज्य सभा के सदस्य चुने गए। 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें