लिएंडर पेस
- फोटो : पीटीआई
लिएंडर पेस
पूर्व भारतीय टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने भी फैशन वीक में रैंप वॉक किया। वह अभिषेक रॉय की डिजाइन की हुई ड्रेस में नजर आए। गुरुवार को एएनआई से बात करते हुए लिएंडर ने डिजाइनर अभिषेक के फैशन कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा, "वह सिर्फ भारत, पश्चिम बंगाल और कोलकाता को ही नहीं दिखा रहे हैं, बल्कि उनकी पढ़ाई, उनका फैशन और उनकी सीख सब शांतिनिकेतन से जुड़ी है, जो उसे मिट्टी का सच्चा बेटा बनाती है। वह जड़ों की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने सिर्फ कपड़े में ही नहीं बल्कि कारीगरी में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।"