फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए हिमेश रेशमिया ने खत्म किया था 22 साल का रिश्ता, पिता की वजह से बने सिंगर

Mon, 23 Jul 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का आज बर्थडे है। हिमेश आज 44 साल के हो गए है। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली। यह शादी बड़े ही सीक्रेट तरीके से हुई थी जिसमें केवल उनके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हिमेश के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 7
हिमेश रेशमिया
बॉलीवुड में अपने यूनिक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 7
'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरुर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है।  हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी। 
 

4 of 7
Himesh Reshammiya
हिमेश की फिल्म 'कजरारे' जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जिसे दुनिया के 'आठवें आश्चर्य' के रूप में जाना जाता है। हिमेश रेशमिया लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है।
विज्ञापन

5 of 7
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक की वजह से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण मिली थी। जीहां, दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा... गाना याद है न आपको.. हिमेश के इसी म्यूजिक वीडियो में दीपिका पहली बार सामने आयी और कामयाब हुईं।
 
विज्ञापन

6 of 7
हिमेश रेशमिया
हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म तेरे नाम से वर्ष 2003 में मिली थी। 23 जुलाई को मुंबई में जन्मे हिमेश ने जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपना टैलेंट दिखाया, वहीं उनकी जिंदगी के साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं। हिमेश ने अब तक 700 गाने गाए है। साथ ही 120 गानों को कम्पोज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर - फोटो : instagram
हिमेश और उनकी दूसरी पत्नी सोनिया पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हिमेश ने अपनी 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और सोनिया से दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें