सुपरफ्लॉप फिल्म 'फुगले' (2014) से करियर शुरू करने वाली कियारा आडवाणी को सुपरहिट फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से भी फायदा नहीं हुआ। परंतु इन दिनों वह खुश हैं क्योंकि उनके लिए बड़ी फिल्में जो नहीं कर सकीं वह वेब के लिए बनाई फिल्म ने कर दिया। आजकल उनके पास फिल्मों के खूब ऑफर हैं।