फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Arjun – What a Joke: आसिफ शेख के ‘व्हाट अ जोक’ की असली कहानी, गुलशन ग्रोवर के आउट होने से चमकी किस्मत

Sat, 02 Nov 2024 09:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आसिफ शेख के कॅरियर की एक और यादगार लाइन है, ‘व्हाट अ जोक’, जो शाहरूख खान और सलमान खान की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म करण अर्जुन में उनके किरदार सूरज सिंह ने कही थी।
विज्ञापन
1 of 5
करण अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक राकेश रोशन की अगली फिल्म ‘कृष 4’ का इंतजार कर रहे दर्शकों को इस महीने उनकी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करन अर्जुन’ देखने को मिलेगी। फिल्म का नया टीजर आ चुका है। पुरानी कहानी सबको पता है कि पुनर्जन्म की है और इस फिल्म से पहले रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ में जिस तरह से लोग पुनर्जन्म की कहानियां पसंद कर रहे हैं, वह भी गौर करने लायक है। इस फिल्म में अभिनेता आसिफ शेख ने एक खास किरदार निभाया है। और, उनके अलग अलग तरह से एक जुमला ‘व्हाट ए जोक’ बोलने को लोग अब तक नहीं भूले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आसिफ शेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता आसिफ शेख ने 40 साल के अपने कॅरियर में अस्सी से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1988 में फिल्म ‘रामा ओ रामा’ से बतौर हीरो डेब्यू करने वाले आसिफ शेख के नाम एक ही धारावाहिक में 300 से ज्यादा किरदार करने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड उन्होंने अपने मौजूदा धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाते हुए बनाया है। इस धारावाहिक में उनकी पंच लाइन ‘आई एम सॉरी’ ने दर्शकों का दिल जीता है। 
विज्ञापन

3 of 5
आसिफ शेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आसिफ शेख के कॅरियर की एक और यादगार लाइन है, ‘व्हाट अ जोक’, जो शाहरूख खान और सलमान खान की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म करण अर्जुन में उनके किरदार सूरज सिंह ने कही। यह लाइन भी अब तक प्रशंसकों के मन में बसी है। उस फिल्म में सूरज सिंह का किरदार निभाने का अनुभव याद करते हुए, आसिफ ने पर्दे के पीछे की एक दिलचस्प जानकारी दी। 

4 of 5
करण अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आसिफ शेख बताते हैं, ‘‘जब करण अर्जुन के निर्देशक राकेश रोशन ने पहली बार मुझे इस भूमिका के बारे में बताया, तब उन्होंने जोर देकर कहा था कि ‘व्हाट अ जोक’ सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि सूरज के चरित्र का सार है। उन्हें हर बात पर सूरज का रिएक्शन चाहिए था, ताकि उसके किरदार को अप्रत्याशित और सबसे जुड़ाव बनाने वाला एक ट्विस्ट मिले। पहले दिन से ही मैंने हर सीन में ‘व्हाट अ जोक’ को शामिल किया और अलग-अलग टोन के साथ प्रयोग करते हुए उसे मजेदार और ऐसा बनाया, जिसका अनुमान कोई पहले से नहीं लगा सकता था। फिल्म के निर्देशक की यही सोच थी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसिफ शेख-गुलशन ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान आसिफ ने ये खुलासा भी किया कि इस किरदार के लिये वह पहली पसंद नहीं थे। वह बताते हैं, ‘‘शुरूआत में गुलशन ग्रोवर को सूरज सिंह की भूमिका में लिया गया था। उनके साथ कुछ सीन हुए भी थे और उन्होंने भी ये मशहूर लाइन कई बार कही थी। लेकिन मुझे अभी तक पूरी तरह से पता नहीं है कि वह भूमिका मुझे किन कारणों से मिली। वह किस्मत का मोड़ था कि मैंने ‘व्हाट अ जोक’ को एक यादगार किस्सा बना दिया।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें