फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: कृति सेनन ने साझा कीं दिवाली की शानदार तस्वीरें, कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी आए नजर

Sat, 02 Nov 2024 08:55 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Diwali Pictures: कृति सेनन ने पूरे परिवार संग दिवाली मनाई है। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन ने बीते शुक्रवार को बेहद उत्साह के साथ रोशनी का त्यौहार मनाया। इस दौरान अभिनेत्री अपने परिवार के साथ दिवाली मनाती हुई नजर आईं। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर त्यौहार के सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में कृति अपने परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री के साथ उनके माता-पिता और बहन नूपुर सनोन नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सभी पूरी तरह से पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
वहीं, दूसरी तस्वीर में, वह अपने  कथित प्रेमी कबीर बाहिया के अलावा बहन नूपुर और गायक स्टेबिन बेन के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में कबीर की उपस्थिति लोगों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है।इस तस्वीर में अभिनेत्री नेवी ब्लू और गोल्ड सूट और उनके कथित प्रेमी कबीर भी इलेक्ट्रिक ब्लू कुर्ता-पैंट सेट पहने नजर आ रहे हैं। 
SRK Birthday: मन्नत के बाहर लगा प्रशंसकों का जमावड़ा, जन्मदिन पर शाहरुख खान की झलक पाने के लिए उत्साहित लोग

4 of 5
कृति सेनन- वरुण शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
एक अन्य तस्वीर में कृति सेनन बॉलीवुड के जाने-पहचाने अभिनेता वरुण शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। वरुण के साथ कृति दिलवाले, अर्जुन पटियाला आदि फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। बात करें कृति के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल में ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म दो पत्ती में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलवाले की सह-कलाकार काजोल भी नजर आ रही हैं।   
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 1: माधुरी और विद्या ने बना दी कार्तिक की दिवाली, करियर की बेस्ट ओपनिंग लेकर किया धमाका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन-मुकेश छाबड़ा-वरुण शर्मा - फोटो : कृति सेनन इंस्टाग्राम @kritisanon
इसके अलावा एक और तस्वीर में कृति मशहूर कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, वरुण शर्मा, फोटोग्राफर मनजोत के साथ नजर आ रही हैं। सभी इस तस्वीर में काफी खुश और दिवाली के उत्सव का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। 
Avengers Actors: लंबे समय बाद फिर से साथ नजर आई 'एवेंजर्स' की टीम, इस वजह से एकजुट हुए सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें