फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांतारा चैप्टर 1’ की होगी 350 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड ‘ओजी’ से आगे, अब इस फिल्म पर टिकी निगाहें

Thu, 09 Oct 2025 09:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara chapter 1 Day 8 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही हैं। जानिए, 8वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? और वर्ल्डवाइड ‘ओजी’ की कमाई को पार करने के बाद यह किस फिल्म के कलेक्शन को पछाड़ने की कोशिश में लगी है।

विज्ञापन
1 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

आज ‘कांतारा चैप्टर 1’ को बॉक्स ऑफिस पर 8वां दिन है। इस फिल्म ने हफ्ते भर में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी इसने साउथ फिल्म ‘ओजी’ को पीछे छोड़ दिया है। इसकी नजर अब रजनीकांत की फिल्म के कलेक्शन पर है, जिसे यह वर्ल्डवाइड पार कर सकती है। जानिए, फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का 8वें दिन का कलेक्शन? 

विज्ञापन

2 of 5
‘कांतारा चैप्टर 1’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारत में 8वें दिन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 8वें दिन यानी गुरुवार को 13.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 329.93 करोड़ रुपये हो चुका है। जिस रफ्तार से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि वीकएंड से पहले ही 350 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
‘कांतारा चैप्टर 1’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड ‘ओजी’ को पीछे छोड़ा, अब ‘कुली’ के कलेक्शन पर नजर 
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 451 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। इसने हफ्ते भर में ही ‘ओजी’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘ओजी’ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड 308 करोड़ रुपये है। जहां तक रजनीकांत की ‘कुली’ की कुल कमाई की बात है तो यह वर्ल्डवाइड 675 करोड़ रुपये है। अब इसी फिल्म की कमाई को पार करने पर ‘‘कांतारा चैप्टर 1’ की नजर है। यह तीनों ही साउथ सिनेमा की फिल्में है

4 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे कमजोर पड़ी ‘सनी संस्कारी…’ 
‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ ही वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई। इस फिल्म का ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे बुरा हाल है। 8वें दिन जान्हवी और वरुण धवन की फिल्म ने 1.66 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 40.41 करोड़ रुपये है। 

ये खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘कांतारा चैप्टर 1’  - फोटो : इंस्टाग्राम@rishabshettyofficial
आस्था और लोककथा के रोमांच से भरी है ‘कांतारा चैप्टर 1’ 
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ दर्शकों को इसलिए पसंद आ रही है क्योंकि यह भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी कहती है। लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ने का काम करती है। फिल्म में आस्था का एक धार्मिक पक्ष है, वहीं लोककथा का रोमांच भी है। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें