Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी पैसा छाप रही है। जानिए 24वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ अपनी रिलीज के 24 दिन पूरे होने के बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं 24वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1'
- फोटो : x
24वें दिन रही ऐसी कमाई
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने चौथे शनिवार को भी बेहतर कमाई की है। शनिवार को अपने 24वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 579.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। फिल्म का लगातार बेहतर प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पहले दिन से फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
‘कांतारा चैप्टर 1’ का क्रेज पहले दिन से ही देखने को मिल रहा था। फिल्म ने पहले ही दिन 61.85 करोड़ रुपए जुटा लिए थे। इसके बाद पहले हफ्ते तक फिल्म ने कुल 337.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि दूसरे हफ्ते 147.85 करोड़ और तीसरे हफ्ते 78.85 करोड़ रुपए हासिल किए। अब चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। जहां शुक्रवार को 6.10 करोड़ और शनिवार को 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी तरह से फिल्म अब तक कुल 579.20 करोड़ रुपए हासिल कर चुकी है।
4 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : X
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी छाई ‘कांतारा चैप्टर 1’
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 24 दिनों में वर्ल्डवाइड 850 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही ये इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी कहती है। फिल्म में आस्था का एक धार्मिक पक्ष है, वहीं लोककथा का रोमांच भी है। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। फिल्म को आम दर्शकों से लेकर सिनेमा जगत तक के सितारे सराह रहे हैं।