फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन

Sat, 25 Oct 2025 08:03 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: शुक्रवार का दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की हालत पस्त होती दिखी। 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसमें 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' से लेकर 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। बीते दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं क्या रहा फिल्मों का हाल। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'थामा' - फोटो : सोशल मीडिया

थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'थामा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए 24 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि इसके बाद से फिल्म में गिरावट देखी जा रही है। बीते दिन शुक्रवार को फिल्म ने 5.32 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक चार दिनों में कुल 60.93 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं। 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane

एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 19 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसने शुक्रवार को 3.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार 6 करोड़ रुपये कमाए थे। 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 25.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म की टक्कर 'थामा' के साथ हो रही है। मंगलवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये बताया गया है।

4 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
कांतारा चैप्टर 1
साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 6.6 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा चैप्टर 1' ने 23 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 567.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म अब लाखों में कमाई करती हुई दिख रही है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने शुक्रवार को 12 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 30 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन अब 60.47 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें