फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद कम नहीं हुई 'कांतारा चैप्टर 1' की रफ्तार, जानें 20वें दिन का कलेक्शन

Tue, 21 Oct 2025 10:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 20: आज सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि इन फिल्मों का असर 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई पर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 5
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
आज सिनेमाघरों में 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि इन फिल्मों का असर 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई पर नहीं पड़ा है। फिल्म ने आज भी अच्छी कमाई की है। इसने काफी पहले 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 20वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
'कांतारा चैप्टर 1' की 20वें दिन की कमाई
'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसकी कमाई 337.4 करोड़ रुपये रही। दूसरे हफ्ते में ने इसने 147.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 20वें दिन फिल्म ने 12.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह से इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 547.71 करोड़ रुपये हो गई है।

यह खबर भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का पहली बार दिखाया चेहरा, रणवीर सिंह ने गोद में संभाला
विज्ञापन

3 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
वर्ल्डवाइड की जबरदस्त कमाई
'कांतारा चैप्टर 1' भारत के साथ विदेशों में भी खूब कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने 765 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। कमाई के मामले में इसने 'गदर 2' (686 करोड़) और 'सुल्तान' (627 करोड़) को पछाड़ दिया है। 'छावा' (809 करोड़) इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जबकि 'कांतारा चैप्टर 1' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

4 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
कहीं नहीं टिकी बॉलीवुड फिल्म
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में यह फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से बहुत पीछे रह गई। इसने अब तक कुल 59.3 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि 'कांतारा चैप्टर 1' के कलेक्शन से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
इसलिए दर्शक दे रहे प्यार
'कांतारा चैप्टर 1' में साउथ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है। उन्होंने इसका लेखन और निर्देशन किया है। इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने मुख्य भूमिका निभाई है। दर्शकों को फिल्म की कहानी, एक्शन सीन और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें