फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'यार अजय...', 'कन्नप्पा' और 'मां' के बॉक्स ऑफिस टकराव के बीच अक्षय ने अजय देवगन से की एक गुजारिश

Tue, 24 Jun 2025 10:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa and MAA Movie Box Office Clash: अक्षय कुमार की फिल्म 'कन्नप्पा' और काजोल-अजय देवगन की 'मां' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्मों की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत के बीच अक्षय कुमार ने अजय देवगन से गुजारिश की है।
 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार-अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' शुक्रवार 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी दिन काजोल की फिल्म 'मां' भी थिएटर्स में दस्तक दे रही है, जिसे अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच आज मंगलवार को अक्षय कुमार ने अजय देवगन से एक गुजारिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
अक्षय ने अजय को दी बधाई
अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म 'मां' की क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, 'यार अजय हम दोनों की पिक्चर आ रही है इस शुक्रवार को। तू अपने फैंस की गुड विश 'कन्नप्पा' को भेज दे और मैं मेरे महादेव का आशीर्वाद 'मां' को। क्या बोलता है'? खिलाड़ी ने आगे लिखा है, 'भाई तुम्हें और काजोल को बहुत शुभकामनाएं। पावर तुम्हारे साथ रहे'। इस पोस्ट में अक्षय ने काजोल और अजय देवगन को टैग किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन ने दिया ऐसा जवाब
अजय देवगन ने अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खिलाड़ी का पोस्ट अपनी वॉल पर शेयर करते हुए लिखा है, 'तू त्रिशूल लेकर आ और मैं मां का आशीर्वाद...हम दोनों के लिए शुभकामनाएं'। अक्षय कुमार और अजय देवगन अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों सितारों की फिल्में भले ही एक दिन रिलीज हो रही हैं, मगर इससे इनके रिश्ते पर कोई असर नहीं है। दोनों ही सुपरस्टार्स खुशी-खुशी एक-दूसरे की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं।

4 of 5
अक्षय कुमार-अजय देवगन - फोटो : एक्स
नेटिजन्स ने की तारीफ
दोनों सुपरस्टार्स की शानदार बॉन्डिंग ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। यूजर्स इनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म प्रमोशन का क्या शानदार तरीका है'। एक यूजर ने लिखा, 'एक-दूसरे को सपोर्ट करने का बहुत ही अच्छा तरीका है'। एक यूजर ने लिखा, 'देखते हैं किसकी फिल्म चलती है'। 

Kuberaa Day 5: पांचवें दिन धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ की कमाई में दिखी गिरावट, वीकएंड पर ही बस हुई मालामाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कन्नप्पा' - फोटो : वीडियो ग्रैब
भगवान शिव के रोल में दिखेंगे अक्षय कुमार
बता दें कि फिल्म 'कन्नप्पा' में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे। अक्षय के अलावा फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, विष्णु मांचू और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें