'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस वजह से सूर्या के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस आगामी फिल्म का प्रमोशन भी जोर-शोर से शुरु हो चुका है। इस बीच खबर आई है कि कंगुवा को तेलुगु राज्यों में रात 1 बजे और सुबह 4 बजे दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।