अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुक्रवार, 25 अक्तूबर को एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने उन लोगों की आलोचना की, जो उनकी टेढ़ी मुस्कान, बोलने के अजीब तरीके और 'बोटोक्स के गलत इस्तेमाल के लिए उनकी बॉडी शेमिंग कर रहे हैं। अभिनेत्री ने सभी को याद दिलाया कि किसी महिला के शरीर पर अपनी टिप्पणियों के बारे में संवेदनशील रहें और किसी के बारे में बिना किसी सबूत, बिना किसी पुष्टि के अफवाह फैलाने से पहले सावधान रहें।