फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: ‘सूर्या’ ने रजनीकांत को बताया असली सुपरस्टार, 27 वर्षों के सफर को किया याद

Wed, 23 Oct 2024 06:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या ने रजनीकांत की तारीफ करते हुए उन्हें असली सुपरस्टार बताया। इस दौरान ‘कंगुवा’ अभिनेता ने अपने 27 वर्षों के सफर को भी याद किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
दक्षिण भारतीय अभिनेता अपनी पीरियड एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ को बड़े पर्दे पर लेकर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका दूसरा गाना ‘योलो’ रिलीज किया गया है। ‘कंगुवा’ में बॉबी देओल भी खलनायक की भूमिका में हैं और दिशा पटानी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता सूर्या ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की तारीफ की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
एक कार्यक्रम में जब सूर्या को सुपरस्टार कहा गया तो उन्होंने तुरंत कहा कि यह उपाधि केवल रजनीकांत की है। “मैं सुपरस्टार नहीं हूं, रजनी सर हैं। केवल एक सुपरस्टार हो सकता है और वह रजनीकांत हैं।”
Mahesh Babu: राजमौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगे खास तरह के सह-कलाकार, दर्शक देखकर हो जाएंगे दंग

 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने अपने 27 वर्षों के सफर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे आमिर खान ने उन्हें पहचान दिलाई। सूर्या ने कहा, “  मेरे पिता के इंडस्ट्री में होने के बावजूद भी मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में आऊंगा, यहां तक कि कैमरे का सामना करने से पांच दिन पहले तक। मैं सभी के प्यार के लिए आभारी हूं और यह सब आमिर खान सर द्वारा मीडिया से मेरे बारे में बात करने से शुरू हुआ, उन्होंने ही बताया कि मैं ही वह व्यक्ति था जिसने गजनी के मूल संस्करण में अभिनय किया था। उन्होंने मुझे पूरे देश में पूरी बिरादरी और मीडिया से मिलवाया। मेरा नाम दुनिया के सामने लाने के लिए मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। ‘गजनी’ और ‘सिंघम’ मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण फिल्में थीं।”

 

4 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल के साथ कंगुवा में काम करने के बारे में बात करते हुए, सूर्या ने बताया कि अभिनेता ने ‘एनिमल’ से पहले ही इस फिल्म के लिए साइन कर लिया था। उन्होंने बताया, “जब भी मुझे डर लगता है, मैं उसमें डूब जाता हूं। बॉबी सर के सामने खड़ा होना और उन्हें चुनौती देना आसान नहीं था। मुझे उनके सामने खड़े होने के लिए अपनी पूरी हिम्मत और दृढ़ विश्वास जुटाना पड़ा। 27 साल हो गए हैं और मैं अपने सभी निर्देशकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे प्रासंगिक बनाया।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ का निर्देशन शिवा ने किया है और के. ज्ञानवेले राजा ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Krushna Abhishek: 'मैंने आधा वनवास पूरा कर लिया हो', सात साल बाद मामा गोविंदा के घर गए कृष्णा, शिकवे किए दूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें