साउथ सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'कंगुवा' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। फिल्म को शुरुआती तौर पर दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को फिल्म की स्क्रिप्ट कमजोर लगी तो किसी को सूर्या का अभिनय अच्छा लगा। खैर, इस बीच अब 'कंगुवा' के निर्माताओं को एक चिंता सता रही है, जिसके बारे में उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए दर्शकों को चेतावनी दे डाली है।