Actors Villain: बॉलीवुड के कई अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने साउथ की फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर खूब नाम कमाया है। इस लिस्ट में बॉबी देओल, संजय दत्त, सैफ अली खान के अलावा भी कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते है इन स्टार्स ने किन फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।
बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों में खलनायक की भूमिका में खूब नाम कमाया है। इन दिनों बॉबी देओल अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी के अलावा सैफ अली खान और संजय दत्त ने भी साउथ की फिल्मों में खूंखार विलेन के किरदार निभाएं हैं। आइए जानते हैं किस बॉलीवुड अभिनेता ने कौन सी फिल्म में कैसा किरदार निभाया है।
बॉबी देओल-कंगुवा
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी साउथ फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कंगुवा से पहले बॉबी फिल्म एनिमल में अबरार की भूमिका से खूब चर्चा बटोर चुके हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म एनिमल में बॉबी का किरदार भले ही खूंखार विलेन अबरार का था, लेकिन उनका अभिनय हर किसी को बेहद पसंद आया। अब वहीं बॉबी साउथ फिल्म कंगुवा में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी को विलेन के किरदार में देखने के लिए दर्शकों काफी उत्साहित हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इसमें बॉबी का भयानक लुक भी सामने आ चुका है। कंगुवा को इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म माना जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
सैफ अली खान-देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan, devaramovie
सैफ अली खान-देवरा
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लगातार कई फिल्मों से प्रशंसकों का दिल जीतते आए हैं। लेकिन क्या आपको पता है सैफ को खलनायक की भूमिका में प्रशंसकों ने भरपूर दिया। यहां बात कर करे हैं फिल्म देवरा पार्ट 1 की। सैफ ने साउथ की फिल्म देवरा पार्ट 1 में खलनायक की भूमिका निभाई, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। सैफ ने देवरा में विलेन भैरा का किरदार निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। सैफ के अलावा फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर को जोड़ी नजर आई थी।
संजय दत्त- केजीएफ चैप्टर 2
केजीएफ चैप्टर 2 साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इसका पहले पार्ट केजीएफ को भी काफी सफलता मिली थी। एक 2022 भारतीय कन्नड़ भाषा की एक्शन फिल्म को प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म को विजय किरागांदुर ने अपने होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत इसका निर्माण किया है। केजीएफ चैप्टर 1 से ज्यादा सफलता केजीएफ चैप्टर 2 को मिली। इस फिल्म के दूसरे पार्ट में साउथ अभिनेता यश ने जमकर प्रसिद्धी हासिल की। केजीएफ 2 में विलेन के रोल में संजय दत्त को भी खूब पसंद किया गया। फिल्म में संजय ने अधीरा नाम के खलनायक की भूमिका निभाई, जो हर किसी के दिल में घर कर गई।