कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
यास्किन के किरदार को किस तरह से डिजाइन किया गया, इस बारे में बात करते हुए कमल ने कहा, 'हमने इस यास्किन को साथ मिलकर बनाया है। नाग अश्विन इसे गढ़ा। वे छेनी लेकर आए और मैं हथौड़ा लेकर आया। हमने आकृति को हथौड़े से बनाया और फिर हमने शूटिंग की।' अपने कम स्क्रीन समय के बारे में बात करते हुए कमल ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इस फिल्म में थोड़े समय के लिए ही आ रहा हूं। मैंने यास्किन का गेटअप देखा। अगर मुझे तब भी असहज महसूस होता तो मैं इससे बाहर निकल सकता था, लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गए, मैं और अधिक उत्साहित होता गया।'