फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan Bday: कमल हासन की सात फिल्में ऑस्कर के लिए हो चुकी हैं नामांकित, देखें कौन-कौन हैं सूची में शामिल

Thu, 07 Nov 2024 11:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan Bday: कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने उनके अभिनय और फिल्मों को सराहा है। आज कमल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जो ऑस्कर के लिए नामांकन प्राप्त कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन
1 of 8
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमल हासन फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी अदाकारी के कायल बड़े-बड़े सितारे भी हैं। साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। प्रशंसक उन्हें देवता की तरह पूजते हैं। दिग्गज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की। वहीं, वर्ष 1975 में 'अपूर्वा रागांगल' से उन्होंने डेब्यू किया था। एक दौर था जब कमल हासन की फिल्में सिनेमाघरों में लगती थी तो लोग पागलों की तरह उनकी फिल्म देखने के लिए दौड़ पड़ते थे। कमल की फिल्मों को समीक्षकों की भी खूब सराहना मिली। कमल हासन बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। वह अभिनेता के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक, गायक, गीतकार और पटकथा लेखक भी हैं।  व्यक्तिगत रूप से उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। उनकी अदाकारी और कहानियों की बदौलत उनकी सात फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुईं। आज उनकी उन्हीं सात फिल्मों के बारे में जानेंगे….

 
विज्ञापन

2 of 8
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
हे राम 
वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे राम’ का निर्देशन, लेखन और अभिनय कमल हासन ने किया था। यह फिल्म तमिल-हिंदी द्विभाषी थी और इसमें कमल हासन के साथ शाहरुख खान, वसुंधरा दास और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। यह फिल्म 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन और स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी की हत्या के कारणों को दर्शाती है।
Local Folklore Films: जब पर्दे पर आईं लोककथाओं से सजी कहानियां, दर्शकों को मिला अनोखा सिनेमा देखने का आंनद


 
विज्ञापन

3 of 8
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
 इंडियन
शंकर निर्देशित ‘इंडियन’ ने 1996 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया था। इस फिल्म में कमल हासन, मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर और सुकन्या मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म सेनापति नामक स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सेनापति रिश्वतखोरी की भ्रष्टाचार के खिलाफ है और उसे भारत से जड़ से खत्म करने के लिए कई हत्याएं करता है।

 

4 of 8
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
कुरुथिपुनल
1995 में सिनेमेटोग्राफर पीसी श्रीराम ने इस फिल्म का निर्देशन किया। यह फिल्म एक एक्शन फिल्म है। फिल्म में कमल हासन, नासिर और अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हिंदी फिल्म ‘द्रोहकाल’ की रीमेक है। यह फिल्म कमल हासन और अर्जुन द्वारा निभाए गए दो पुलिस अधिकारियों के बारे में है जो एक नक्सली आतंकवादी समूह और उनके नेता नासिर पर लगाम लगाना चाहते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
कमल हासन-इंडियन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थेवर मगन
‘थेवर मगन’ ने वर्ष 1992 सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसका निर्देशन भारतन ने किया था। फिल्म को कमल हासन ने लिखा था। कमल के साथ शिवाजी, रेवती, गौतमी, नासिर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक है और इसकी कहानी गांव के दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके बीच की लड़ाई पूरे गांव को परेशानी में डाल देती है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 'नायगन'
'नायगन' का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है।  यह फिल्म एक एक्शन क्राइम है और इसमें कमल हासन और सरन्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म कमल के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धारावी की झुग्गियों में बसे लोगों की आवाज बनते हैं। ड्रग्स बेचने से लेकर कमल की ताकत और इलाके पर पकड़ बढ़ती जाती है और उसे स्थानीय लोगों का बहुत बड़ा समर्थन मिलता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
सागर
‘सागर’ एक हिंदी फिल्म है जो कमल की तमिल फ़िल्म ‘मूंद्रम पिराई’ की रीमेक थी। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित थी। फिल्म में कमल हासन, ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वाति मुत्यम
‘स्वाति मुत्यम’ वर्ष 1986 में रिलीज हुई तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन के. विश्वनाथ ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है। फिल्म में कमल हासन और राधिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
Arjun Kapoor: चुन चुन कर निशाने ढूंढ रहे अर्जुन, डेंजर लंका से लेकर परमा तक का खुद ही कर रहे प्रचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें