बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं, जिनका शादी के बाद तलाक हुआ है और वह अपने पार्टनर्स से अलग रहती हैं। शादी के बाद तलाक बहुत आम बात हैं, लेकिन बिन ब्याही मां बनने वाली एक्ट्रेसेस आज भी कम देखने को मिलती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। यही नहीं, उनकी लाईफ में काफी उथल पुथल भी रहा हैं। आज कल्कि कोचलिन का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं।