फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Part 2: नाग अश्विन को प्रभास से मिला ये बड़ा गच्चा, अब सारी उम्मीदें फिर से आलिया भट्ट पर

Fri, 11 Apr 2025 07:09 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Nag Ashwin Movie Kalki 2898 AD Sequel: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की पटकथा पूरी हो चुकी है। कुछ नए किरदार भी उन्होंने इसके लिए गढ़ लिए हैं। लेकिन, फिल्म के हीरो प्रभास ने ऐन मौके पर कैंची मार दी। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास-नाग अश्विन-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाभारत की प्रचलित कथाओं के इर्द गिर्द बुनी गई निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पूरे देश में धमाकेदार कारोबार किया। लोग इसकी अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मामला कुछ गड़बड़ होता दिखाई दे रहा है। ये फिल्म बनाने वाली कंपनी वैजयंती पिक्चर्स के सूत्रों की मानें तो कंपनी ने फिल्म की सीक्वल की शूटिंग के लिए इस साल किया सारा इंतजाम समेट लेने का हुक्म जारी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऊर्जावान निर्देशक नाग अश्विन ने ‘अमर उजाला’ से पिछली मुलाकात में बताया था कि उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में धरती पर कल्कि अवतार होने पर अनंत काल से मौजूद सातों चिरंजीवियों के उनके सामने प्रकट होने की कथा पर भी वह काम कर रहे हैं। इस फिल्म की सीक्वल में पौराणिक कहानियों का एक नया संसार वह दर्शकों को दिखाने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की पटकथा पूरी हो चुकी है। कुछ नए किरदार भी उन्होंने इसके लिए गढ़ लिए हैं। लेकिन, फिल्म के हीरो प्रभास ने ऐन मौके पर कैंची मार दी। बताते हैं कि प्रभास ने नाग अश्विन को साफ कह दिया है कि वह उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की शूटिंग इस साल पूरी नहीं कर सकेंगे। 

4 of 5
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मामला अब यूं भी संगीन हो चला है कि नाग अश्विन ने इस चक्कर में अपनी आलिया भट्ट के साथ चर्चित एक फिल्म अरसे से रोक रखी है। उनके करीबी बताते हैं कि इस फिल्म पर वह फिर से काम कर चुके हैं और हो सकता है कि अब जल्द ही इस फिल्म का आधिकारिक एलान भी हो जाए। 

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की नई फिल्म का एलान, कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाएंगे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास के खेमे से खबर ये है कि वह ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी अहम फ्रेंचाइजी को पूरा समय देना चाहते हैं और इसके पहले अपनी लंबित फिल्मों ‘राजा साब’,  ‘फौजी’ और ‘स्पिरिट’ की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की शूटिंग आगे खिसकने से सबसे अधिक चिंता इसकी निर्माता कंपनी वैजयंती फिल्म्स को हो रही है, जिसने इसमें मोटा निवेश कर रखा है।

Kesari Chapter 2: ‘केसरी 2’ के निर्माता करण जौहर बोले- ‘खून खौलता है…’, जनरल डायर की परपोती के बयान पर पलटवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें