नाग अश्विन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी के पौराणिक संबंध के बारे में पूछने पर फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ‘अमर उजाला’ को बताया, “हां, ये फिल्म भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की कहानी भी कहती है। पुराणों से इस कहानी का यही संबंध है। अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के चरित्र के लिए लेने की मेरी शुरू से जिद थी। प्रभास और अमिताभ बच्चन, ये दो कलाकार मुझे इस फिल्म के लिए चाहिए ही चाहिए थे। बच्चन साब से मेरी चार, पांच मुलाकातें फिल्म को लेकर हुईं। उनको ये किरदार फिल्म की कहानी में प्रभावी लगा और उन्होंने हां कर दी। अश्वत्थामा भगवान शंकर के मंदिर में जाकर आज भी पूजा करते हैं। ऐसे हमें कम से कम तीन ऐसे मंदिर, एक मध्य प्रदेश में, एक पश्चिमी घाट पर और एक उत्तर प्रदेश में पता चले हैं।”