Kaantha Box Office Collection: साउथ की फिल्म 'कांथा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रखी है। आइए जानते हैं इसने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया और इसे किस फिल्म से चुनौती मिल रही है।
साउथ के अभिनेता दुलकर सलमान की अदाकारी वाली फिल्म 'कांथा' का दर्शकों को काफी इंतजार था। आखिरकार यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। आइए जानते हैं इसने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म कांथा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन
पहले दिन अच्छी कमाई करने वाली फिल्म 'कांथा' के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.35 करोड़ रुपये से खाता खोला था। आज दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 4.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.20 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ जल्द होगी रिलीज
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'दे दे प्यार दे 2' से मिल रही चुनौती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'कांथा' का बजट 50 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से देखें तो फिल्म की पहले दिन की और दूसरे दिन की कमाई औसत है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' से चुनौती मिल रही है। कमाई के मामले में 'दे दे प्यार दे 2' काफी आगे है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 21 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
फिल्म 'कांथा' का टीजर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म के बारे में
फिल्म 'कांथा' के निर्देशक सेल्वामणि सेल्वराज हैं। इसके निर्माता राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान हैं। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे अहम किरदार में हैं। फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया है।
फिल्म की कहानी
फिल्म में दिखाया गया है कि अय्या एक जुनूनी फिल्मेकर हैं। वह एक फिल्म बनाना चाहते हैं। अय्या अपने बेटे को हॉरर फिल्म का हीरो बनाना चाहते हैं। हालांकि आगे चलकर बाप-बेटे के रिश्ते में दरार आ जाती है। इसके बाद फिल्म में बाप-बेटे के रिश्ते की कई परतें खुलती हैं।