फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jurassic World Rebirth: 32 साल पहले शुरू हुई डायनासोर के आतंक की कहानी, जानें ‘जुरासिक पार्क’ फ्रेंचाइज का सफर

Sun, 06 Jul 2025 05:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jurassic Park Franchise Journey: हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं जुरासिक पार्क फ्रेंचाइज के ऐतिहासिक सफर के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 7
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब
इस समय सिनेमाघरों में 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' धमाल मचा रही है, जो 'जुरासिक पार्क' फ्रेंचाइज की 7वीं पार्ट है। इसके अलावा 'जुरासिक वर्ल्ड' का चौथा भाग है। आज से 32 साल पहले साल 1993 में 'जुरासिक पार्क' का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जिसकी कहानी डायनासोर की दुनिया पर आधारित थी। वर्तमान समय में इस फ्रेंचाइज की फिल्में सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी कमाल कर रही है। चलिए जानते हैं इस फ्रेंचाइज के ऐतिहासिक सफर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
जुरासिक पार्क - फोटो : यूट्यूब

जुरासिक पार्क
साल 1993 में इस फ्रेंचाइज का पहला पार्ट 'जुरासिक पार्क' रिलीज हुआ। इस फिल्म का निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था। फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे डायनासोर इंसानों के बीच आ जाता है। फिल्म में सैम नील, लौरा डर्न और जेफ गोल्डब्लम मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 9000 करोड़ रुपये की कमाई थी।

विज्ञापन

3 of 7
द लास्ट वर्ल्ड: जुरासिक पार्क - फोटो : यूट्यूब

द लास्ट वर्ल्ड: जुरासिक पार्क
साल 1997 में इस फ्रेंचाइज का दूसरा भाग ‘द लास्ट वर्ल्ड: जुरासिक पार्क’ रिलीज हुआ। इस फिल्म का निर्दशन भी स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि एक स्पेशल टीम को डायनासोर की जांच के लिए भेजा जाता है। अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो इसने वर्ल्डवाइड 620 मिलियन डॉलर के आस-पास की कमाई की थी।

4 of 7
जुरासिक पार्क 3 - फोटो : यूट्यूब

जुरासिक पार्क 3
जॉनस्टन के निर्देशन में साल 2001 में तीसरा पार्ट 'जुरासिक पार्क 3' रिलीज हुआ। इस फिल्म में सैम नील, विलियम एच. मैसी, टी लियोन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को अन्य भागों की तुलना में कम पसंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड लगभग 369 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

विज्ञापन

5 of 7
जुरासिक वर्ल्ड - फोटो : यूट्यूब

जुरासिक वर्ल्ड
'जुरासिक पार्क' फ्रेंचाइज की चौथी किस्त 'जुरासिक वर्ल्ड' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी नजर आए थे। फिल्म में क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हॉवर्ड और टाई सिम्पकिंस जैसे कलाकार भी थे। इसी फिल्म से डायनासोर का असली आतंक शुरू हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1.6 बिलियन के आस-पास की कमाई की थी।

विज्ञापन

6 of 7
जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम - फोटो : यूट्यूब

जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम
जे.ए. बयोना के निर्देशन में साल 2018 में 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि जेनिटिक्स की मदद से हायब्रिड डायनासोर इंडोमिनस रेक्स का निर्माण किया गया, जो भयानक रूप ले लेता है। फिल्म में क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हॉवर्ड और टाई सिम्पकिंस मुख्य भूमिका नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.3 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन - फोटो : यूट्यूब

जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन
साल 2022 में 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' रिलीज हुई थी। कॉलिन ट्रेवोरो के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण किया गया था। डायनासोर के विनाशकारी हमले के चार साल बाद की घटना इसमें दिखाई जाती है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 8500 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें