फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Actors Wife: किसी अप्सरा से कम नहीं रणबीर और यश समेत 'रामायण' के एक्टर्स की पत्नियां, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Jul 2025 03:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Actors Real Life Wife Looks: हाल ही में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। चलिए आपको रूबरू करवाते हैं 'रामायण' के कलाकारों की रियल लाइफ पत्नियों से, जिनकी खूबसूरत के आप दीवाने हो जाएंगे। 

विज्ञापन
1 of 8
यश और रणबीर कपूर अपनी पत्नी संग - फोटो : एक्स

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। रणबीर कपूर को भगवान राम, तो साउथ सुपरस्टार यश को रावण की भूमिका में देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आज हम आपको 'रामायण' फिल्म के उन स्टार्स से मिलवाएंगे, जिनकी रियल लाइफ पत्नियों के लुक्स कई हसीनाओं पर भारी पड़ते हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन

2 of 8
कुणाल कपूर और नैना बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

कुणाल कपूर
कुणाल कपूर, जिन्हें 'रंग दे बसंती', 'डॉन 2' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। अभिनेता 'रामायण' फिल्म में भगवान इंद्र की भूमिका में दिखेंगे। कुणाल कपूर की पत्नी कोई और नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन के भाई की बेटी नैना बच्चन हैं। दोनों साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन

3 of 8
सनी देओल और पूजा देओल - फोटो : एक्स

सनी देओल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल, जिन्हें जबरदस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनेता 'रामायण' फिल्म में हनुमान का किरदार निभाते दिखेंगे। सनी देओल की पत्नी का नाम है पूजा देओल, जो एक स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी जानी जाती हैं। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

4 of 8
रवि दुबे और शरगुन मेहता - फोटो : एक्स

रवि दुबे
रवि दुबे टीवी की दुनिया का मशहूर नाम हैं। अभिनेता 'रामायण' में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखेंगे। रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता हैं, जो खुद एक एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर हैं। अभिनेत्री की सादगी और खूबसूरती लोगों को दीवाना बना लेती है।

विज्ञापन

5 of 8
यश और राधिका पंडित - फोटो : एक्स

यश
साउथ सुपरस्टार यश, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'रामायण' फिल्म में यश को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज बना हुआ है, क्योंकि उनके रावण के फर्स्ट लुक ने माहौल गरम कर दिया है। अगर अभिनेता की पत्नी की बात करें, तो उनका नाम है राधिका पंडित, जो खुद एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

6 of 8
मोहित रैना और अदिति शर्मा - फोटो : एक्स

मोहित रैना
भगवान शिव के किरदार को मोहित रैना ने पर्दे पर जीवंत करने का काम किया। 'रामायण' में भी अभिनेता महादेव की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता की पत्नी अदिति शर्मा हैं, जो पेशे से एक आइटी कंपनी में काम करती हैं। दोनों साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन

7 of 8
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर आगामी फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। अभिनेता की पत्नी भी सिनेमाई दुनिया की चर्चित एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम है आलिया भट्ट। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा लुक्स और खूबसूरती से भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों कलाकार साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन

8 of 8
विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नी के साथ - फोटो : एक्स

विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय 'रामायण' फिल्म में विद्युतजिव्ह की भूमिका निभाते दिखेंगे, जो शूर्पणखा के पति के रूप में नजर आएंगे। अभिनेता की पत्नी कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराव अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा हैं, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें