फिल्मों का मुख्य आकर्षण नायक-नायिका होते हैं। फिर कुछ सपोर्टिंग कलाकार होते हैं। नायक और नायिका के बाद सबसे ज्यादा फोकस खलनायक पर होता है। आखिर पूरी पिक्चर में मुकाबला भी होरी और विलेन के बीच होता है। लेकिन, माहौल को थोड़ा हल्का बनाने के लिए बीच-बीच में कॉमेडी के छींटे भी डाले जाते हैं और यह काम हास्य कलाकारों के हिस्से आता है। जॉनी लीवर ऐसे ही हास्य कलाकार रहे हैं। 80 और 90 के दशक की फिल्मों में उन्होंने दर्शकों को जमकर हंसाया। आज अभिनेता का जन्मदिन है, आइए जानते हैं इनके बारे में...