दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाली यह जहीन अदाकारा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज जया बच्चन के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं--
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पत्नी और अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भोपाल से पूरी की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जया बच्चन ने 'फिल्म एंड टेलीविजन इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे' से एक्टिंग का कोर्स किया था।
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'सिलसिला', 'अभिमान' और 'गुड्डी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जया बच्चन ने अपना डेब्यू बंगाली फिल्म 'महानगर' से किया था। उस वक्त जया की उम्र महज 15 साल थी। 'महानगर' में जया के काम को दर्शकों ने काफी सराहा था। इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ अपना रुख किया और फिर एक के बाद एक हिट फिल्म देती चली गईं।
4 of 5
व्हाट द हेल नव्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
जया बच्चन एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक पत्नी और मां भी हैं। हाल ही में जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नंदा के साथ पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' में नजर आई थीं। दर्शकों को जया बच्चन का बेबाक अंदाज काफी पसंद आता है।
एक्टिंग के अलावा जया बच्चन राजनीति में भी अपनी अलग पहचान रखती हैं। साल 2004 में जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ीं। जया बच्चन राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। वहीं अगर अभिनेत्री की संपत्ति की बात करें तो वे पति अमिताभ बच्चन से कहीं पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जया बच्चन लगभग 68 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।