'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' सबसे पसंदीदा टीवी शो हैं। इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों टीवी शो टीआरपी चार्ट पर शीर्ष पांच टीवी शो में शामिल रहे हैं। वहीं, शो के कलाकारों की भी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। एक ओर रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' में अपनी शानदार केमिस्ट्री से सभी को दीवाना बना दिया है। वहीं दूसरी ओर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शामिल हुए हैं और अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों शो के कलाकार आज निर्माता राजन शाही की इफ्तार पार्टी के लिए एक साथ आए थे।