Jatadhara Box Office Collection Day 1: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
तेलुगु सुपरस्टार सुधीर बाबू और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
2 of 5
जटाधरा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन फिल्म की कमाई
'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक सिर्फ 37 लाख रुपये कमाए हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में सुधार हो सकता है। हालांकि फिलहाल फिल्म ने उम्मीद से काफी कम परफॉर्म किया है।
विज्ञापन
3 of 5
जटाधरा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @zeestudiosofficial
हिंदी में उम्मीद से कम रिस्पॉन्स
फिल्म की सबसे मजबूत पकड़ तेलुगु मार्केट में देखने को मिली, जहां कुल ओक्यूपेंसी 16.41% दर्ज की गई। सुबह के शो में भीड़ कम थी, लेकिन दोपहर और शाम के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ी। वहीं हिंदी बेल्ट में स्थिति उतनी मजबूत नहीं रही। देशभर में हिंदी वर्जन की औसत ओक्यूपेंसी केवल 5.28% रही। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और पुणे जैसे मेट्रो शहरों में दर्शकों की संख्या सीमित रही, जबकि अहमदाबाद (9.33%) और बेंगलुरु (10.33%) ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन दिखाया।
4 of 5
जटाधरा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को दूसरी फिल्मों से मिल रही टक्कर
‘जटाधरा’ की रिलीज के साथ कई अन्य फिल्में भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है। इसके बावजूद सुधीर बाबू की स्टार पावर और तेलुगु फैंस के समर्थन ने फिल्म को थोड़ी बहुत राहत जरूर दी है। फिल्म का पहला दिन भले ही साधारण रहा, लेकिन पब्लिक रिव्यूज और सोशल मीडिया पर फिल्म के कंटेंट को लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है।
फिल्म की कहानी और कलाकार
निर्देशक अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर जैसे सशक्त कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का कथानक पौराणिकता और आधुनिक एक्शन का मिश्रण है, जिसमें एक रहस्यमयी किरदार जटाधरा की यात्रा को दिखाया गया है। कहानी में एक्शन, इमोशन और मिथोलॉजिकल टच का संतुलन इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।