फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की गलियों में घूम रहीं जाह्नवी कपूर, बोटिंग की और गंगा आरती भी उतारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 16 Dec 2019 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
गंगा में वोटिंग करती जाह्नवी कपूर। - फोटो : अमर उजाला।
जाह्नवी कपूर अभी वाराणसी में छुट्टियां मना रही हैं। इन दिनों वह बनारस के गंगा घाटों, नाव की सैर का खूब लुत्फ उठा रही है। इस दौरान उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जहां वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जाह्नवी कपूर ने बनारस के मुताबिक ट्रेडिशनल कपड़े पहुने हैं, वह बनारस की गलियों में पोज देती दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जाह्नवी कपूर ने मां गंगा की आरती भी उतारी।
विज्ञापन

3 of 6
जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ नाव पर बैठकर गंगा का भी भ्रमण किया। जाह्नवी ने बनरस की गलियों के साथ बाजारों के चक्कर भी लगाए। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद जाह्नवी लगातार शूटिंग में बिजी चल रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों बनारस घूम रही हैं।

4 of 6
देव दीपावली पर मां गंगा की आरती उतारने की अधूरी मन्नत पूरी करने अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर शनिवार को गंगा तट पर पहुंची। शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की आरती उतारी।
विज्ञापन

5 of 6
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ की अभिनेत्री जाह्नवी को अपने बीच देखकर प्रशंसक खुशी से उछल पड़े। उन्होंने जान्हवी के साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह होटल के लिए चली गईं। जाह्नवी, अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर पहुंची हैं। सभी ने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया और आशीष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम और मोमेंटो से उनका स्वागत किया और गंगा पूजन का प्रसाद दिया। बता दें कि देव दीपावली पर अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर के आने का कार्यक्रम था, लेकिन अंतिम समय में दोनों का कार्यक्रम निरस्त हो गया था। कहा जा रहा है कि जाह्नवी उसी अधूरी मन्नत को पूरा करने काशी आई हैं। बीती गर्मियों में भी वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ गंगा आरती में शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें