फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं जान्हवी, बॉलीवुड के बाद अब साउथ में दिखाएंगी अभिनय का जलवा

Wed, 06 Mar 2024 07:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन है। जान्हवी फिल्म निर्माता बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। जान्हवी अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले से ही खूब चर्चा में रहीं। साल 2018 में उन्होंने फिल्म 'धड़क' से अपनी अभिनय पारी की शुरुआत की। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'धड़क' में जान्हवी के साथ ईशान खट्टर भी नजर आए। फिल्म में जान्हवी का अभिनय खूब पसंद किया गया। अभिनेत्री के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके करियर और फिल्मों के बारे में...
Kriti Pulkit Wedding: कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट की शादी का इनवाइट लीक, इस दिन सात फेरे लेने जा रहा जोड़ा!
 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के चलते जान्हवी के अंदर बचपन से ही अभिनय की तरफ झुकाव था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं, लेकिन जान्हवी अपनी मां की तरह अभिनेत्री बन नाम कमाना चाहती थीं। आखिर श्रीदेवी ने भी बेटी की इच्छा को समझा और उनकी बात मानी। लेकिन, अफसोस वह बेटी की डेब्यू फिल्म रिलीज होने से महज चंद दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'धड़क' जुलाई 2018 में रिलीज हुई। वहीं, श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को दुनिया को दुनिया को अलविदा कह गईं। जान्हवी कपूर के करियर की बात करें तो फिल्म 'धड़क' के बाद वह कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें गुंजन सक्सेना, रुही, गुड लक जैरी, मिली और बवाल जैसी फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड में अभिनय का जादू चलाने के बाद जान्हवी कपूर अब साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 11: 'जिसके हाथ में ज्यादा पैसा...', मनीषा के झलक दिखला जा 11 जीतने पर खुश नहीं शिव ठाकरे

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। इनके अलावा सैफ अली खान भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म के लिए जान्हवी खासतौर से तेलुगु सीख रही हैं। इस फिल्म के अलावा जान्हवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझ' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।
Madgaon Express: कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर जारी, जिंदगी में आए तूफान से कैसे निपटेंगे तीन दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जान्हवी कपूर काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। इतनी कम उम्र में उनके पास अच्छी-खासी संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी कपूर की नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी काफी पैसा कमाती हैं। इसके अलावा वह स्टेज परफॉर्मेंसेस और मॉडलिंग से भी मोटी कमाई करती हैं।
Shaitaan: चार संशोधनों के साथ सीबीएफसी ने शैतान को दिया यू/ए सर्टिफिकेट, रनटाइम से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें