The Diplomat Screening: 'द डिप्लैमैट' फिल्म जिस व्यक्ति पर बनी है, वह वयक्ति इजरायल जा रहा है। इनके स्वागत में इजरायल के विदेश मंत्रालय ने फैसला किया है कि वह सिंह के स्वागत में इस फिल्म की स्क्रीनिंग करेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इजरायल में भारत के नए राजदूत जेपी सिंह के स्वागत में वहां के विदेश मंत्रालय की तरफ से फिल्म 'द डिप्लोमैट' दिखाई जाएगी। ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म जेपी सिंह पर ही बनी है। यह पहल इजरायल में भारत के नए राजदूत का गर्मजोशी से स्वागत करने और दोनों देशों के बीच 'मजबूत रिश्ते' बनाने के लिए है।
Trending Videos
विज्ञापन
भारत इजरायल के मजबूत होंगे रिश्ते
इजरायली विदेश मंत्रालय के सांस्कृतिक प्रभाग के प्रमुख नूरित तिनारी ने बताया कि "यह फिल्म भारतीय कूटनीति की ताकत का जश्न मनाती है। फिल्म की स्क्रीनिंग एक ऐतिहासिक घटना होगी। इजरायल इस स्क्रीनिंग की मेजबानी करने वाला पहला देश है। इससे भारत से हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। विदेश मंत्रालय में चुनिंदा दर्शकों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग में इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सा'आर भी शामिल होंगे। तिनारी ने बताया कि इजरायल में विदेशी राजनयिकों को भी स्क्रीनिंग में बुलाया गया है। यह खबर भी पढ़ें: World Theatre Day: राजकुमार राव से लेकर नवाजुद्दीन तक, थियेटर से हैं ये कलाकार; बॉलीवुड में कर रहे कमाल
विज्ञापन
3 of 4
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में जॉन अब्राहम ने जेपी सिंह और सादिया खतीब ने उज्मा अहमद का किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब एक महिला भारतीय उच्चायोग में शरण मांगने के लिए आती है, तो कैसे जेपी सिंह की जिंदगी बदल जाती है। महिला कहती है कि वह भारतीय है और उसका अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसे पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया। यह खबर भी पढ़ें:‘जब गंदी फिल्में बनेंगी तो फ्लॉप तो होंगी ही..’ सलमान ने क्यों कहा अपनी फिल्मों को बेकार?
डॉन अब्राहम का काम
जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, सिंह को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, पाकिस्तानी कानूनी प्रणाली से जूझना पड़ता है। सिंह को मामले को सुलझाने और महिला को भारत वापस लाने में मदद करने के लिए दोनों सरकारों के दबाव की जटिलताओं से निपटना पड़ता है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म "द डिप्लोमैट" भारत में 14 मार्च को रिलीज हुई थी।