फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajan Shahi: प्रोड्यूसर राजन शाही का खुलासा, बोले- हिना खान ने किया था शिवांगी जोशी के साथ काम करने से इनकार

Sun, 28 Apr 2024 07:43 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर निर्माता राजन शाही इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मुख्य अभिनेता शहजादा धामी और शो में अहम भूमिका निभा रहीं प्रतीक्षा होनमुखे को शो से निकाल दिया। इससे पहले भी राजन शाही अपने शो की प्रमुख अभिनेत्री हिना खान को भी शो से बाहर निकाल चुके हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान राजन शाही हिना खान के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर शो में से एक शो है। यह शो पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर है है। हाल ही में शो के निर्माता राजन शाही ने हिना खान के बारे में बातें करते हुए बोले, 'हिना खान सच में एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन जब हम साथ में काम कर रहे थे तब हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था'। 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

राजन शाही अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'दरअसल हिना खान को शिवांगी जोशी के किरदार से परेशानी होने लगी थी। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि 'नायरा' का महिमामंडन किया जा रहा है शो में, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा था। हिना और शिवांगी दोनों को बराबर ही स्क्रीन टाइम मिल रहा था'। 

4 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राजन कहते हैं, 'हिना खान शो के स्क्रिप्ट में भी हस्तक्षेप करने लगी थीं और इससे काफी असहमतियां पैदा होने लगी थीं। चैनल और टीम ने मिलकर कई बार उनके साथ मीटिंग भी की, लेकिन हिना असंतुष्ट ही रहीं। हमने फिर तय किया की अब हम 'अक्षरा' के किरदार को ही समाप्त कर देंगे ताकि बिना किसी दिक्कत के हिना शो से बाहर हो जाएं'।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अब हिना खान और राजन शाही एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता साझा करते हैं, लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे से काफी नाराज नजर आते थे। राजन कहते हैं, 'मैं काफी समय से देख रहा था कि हिना शिवांगी के साथ दृश्यों को लेकर असंतुष्ट रहती हैं, लेकिन एक दिन उन्होंने शिवांगी के साथ शूटिंग करने से इंकार कर दिया और उसी दिन हमने तय कर लिया था कि अब हिना खान के साथ शो में आगे काम नहीं करेंगे। हालांकि अगले दिन हिना ने शूटिंग जरूर किया, लेकिन तब तक उन्हें शो से निकाले जाने का फैसला लिया जा चुका था'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें