फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actor Replace: बॉलीवुड की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनके सीक्वल से मेन लीड हीरो को हटाया गया

Sun, 28 Apr 2024 07:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं और जब वह फिल्म हिट हो जाती है तो उस फिल्म का सीक्वल भी बनता है। आज उन 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके सीक्वल से उनके सबसे बड़े स्टार्स को ही गायब कर दिया गया। इस लिस्ट में 'डॉन', वेलकम, भूल भुलैया, गोलमॉल और मर्डर शामिल है।
विज्ञापन
1 of 6
सीक्वल से हटाए गए मेन लीड हीरो - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं और जब वह फिल्म हिट हो जाती है तो उस फिल्म का सीक्वल भी बनता है। ऐसी ही कुछ बॉलीवुड की फिल्में हैं जिनके एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा सीक्वल बने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सभी सीक्वल में लीड हीरो को हमेशा हटा दिया गया। आज उन 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके सीक्वल से उनके सबसे बड़े स्टार्स को ही गायब कर दिया गया। इस लिस्ट में 'डॉन', वेलकम, भूल भुलैया, गोलमॉल और मर्डर शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म डॉन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन
सबसे पहले बात करे निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन' की। इस फिल्म के सबसे पहले पार्ट में अमिताभ थे। इसके बाद 'डॉन 2' में अमिताभ की जगह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने ली। इसके बाद अब जल्द ही इस फिल्म का तीसरा सीक्वल 'डॉन 3' आ रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान की जगह अब रणवीर सिंह ने ली है। यह फिल्म पूरी तरह से क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और धमाकेदार एक्शन से भरपूर होती है। इस फिल्म में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की बात करें तो यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर की माइलस्टोन फिल्म साबित हुई है। लोगों ने इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार की दमदार कॉमेडी को खूब एंजॉय किया। पर जब इसका दूसरा पार्ट बना, तो इसमें कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह ले ली। उस समय लोगों ने कहा कि 'भूल भुलैया 2' को अक्षय कुमार के बिना देखना मुश्किल होगा। लेकिन उनके बिना 'भूल भुलैया 2' बनी भी और चली भी। इसके बाद इस फिल्म का अब तीसरा पार्ट आ रहा है 'भूल भुलैया 3'। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर एक बार फिर से लोगों के भूतों को भगाते नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित अहम रोल में नजर आएंगी।

4 of 6
फिल्म वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम
'वेलकम' जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म रही। जब इसकी फ्रेंचाइज की दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' बनी, तो अक्षय कुमार इसका हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह जॉन अब्राहम ने ले ली थी। ऐसा कहा गया कि अक्षय के साथ स्क्रिप्ट पर बात नहीं बन पाई थी, तो कई लोगों ने कहा कि उस समय अक्षय काफी व्यस्त थे। बहरहाल, अब अक्षय कुमार वेलकम 3, जिसे 'वेलकम टू जंगल' में वापसी कर रहे हैं। लेकिन इस बार 'वेलकम' के दो लाजवाब कैरेक्टर मजनू और शेट्टी भाई इसका हिस्सा नहीं होंगे। कितने भी नए एक्टर्स इस फ्रेंचाइज से जुड़ जाएं, पर नाना पाटेकर और अनिल कपूर की कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म गोलमॉल - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमॉल
'गोलमाल' एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी और शर्मन जोशी अहम किरदार में नजर आए थे। पर जब रोहित शेट्टी ने इसका दूसरा पार्ट बनाया, तो इसमें शर्मन जोशी को हटा दिया। शर्मन की श्रेयस तलपड़े ने बाजी मारी। इसके बाद इस सीरीज की दो और फिल्में बनीं, पर इन दोनों में भी शर्मन नहीं लौटे। बहरहाल, अब इस फिल्म की पांचवी फिल्म 'फिर गोलमाल' भी आने वाली है। हालांकि अभीतक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन शर्मन के फैंस को उम्मीद है कि वह इस फिल्म में वापस एंट्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
मर्डर
सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सियल फिल्म 'मर्डर' भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके पहले दो पार्ट्स में इमरान हाशमी थे। पर तीसरे पार्ट में इमरान हाशमी की जगह रणदीप हुडा ने ले ली थी। 'मडेर 3' पूरी तरह से महिला केंद्रित फिल्म रही। हालांकि इमरान का 'मर्डर 3' छोड़ना रणदीप के लिए वरदान साबित हुआ। इस फिल्म ने रणदीप को एक नई पहचान दी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म का अब चौथा पार्ट भी आने वाला है अब देखना यह है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी की वापसी होती है या नहीं। हालांकि फिल्म की बनने की अभीतक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं, लेकिन इरमान के फैंस उनको 'मर्डर 4' में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें