फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inside Out 2: इनसाइड आउट 2 अब सबसे ज्यादा कमाने वाली एनीमेशन फिल्म, फ्रोजेन 2 का पांच साल पहले का रिकॉर्ड टूटा

Thu, 25 Jul 2024 09:02 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिज्नी और पिक्सार की एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट 2' ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस फिल्म का असर कुछ ऐसा रहा कि सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लगी रही और फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। अब इस फिल्म ने एक खिताब अपने नाम कर लिया है। यह इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
इनसाइड आउट 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिज्नी और पिक्सार की एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट 2' ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस फिल्म का असर कुछ ऐसा रहा कि सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लगी रही और फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। अब इस फिल्म ने एक खिताब अपने नाम कर लिया है। यह इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

2 of 5
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इनसाइड आउट 2' को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनने के लिए 'फ्रोजन 2' को पीछे छोड़ना पड़ा। फिल्म की इस सफलता से डिज्नी काफी उत्साहित है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की तूती बोल रही है और इसी की सफलता का परचम लहरा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इनसाइड आउट 2' को थिएटर में दस्तक दिए हुए छह हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 601 मिलियन डॉलर यानी 5,033 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, विदेशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 861 मिलियन डॉलर यानी 7,210 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस तरह फिल्म ने वर्ल्डवाइड 12,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 'फ्रोजन 2' ने 12,143 करोड़ रुपये कमाए थे।

4 of 5
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इनसाइड आउट 2' ने एक और बड़ा कारनामा करके दिखाया। इस फिल्म ने महज 19 दिनों में ही एक बिलियन डॉलर (8,375 करोड़ रुपये) का आंकड़ा छू लिया था और ऐसा करने वाली यह पहली एनिमेटेड फिल्म है। इसके अलावा यह इस साल की अब तक सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म तो है ही। इसने 'बार्बी' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों की सूची में 13वां स्थान हासिल कर लिया है। 'बार्बी' ने 12,099 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'इनसाइड आउट 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इनसाइड आउट 2' 14 जून 2024 को रिलीज हुई थी। यह साल 2015 में आई 'इनसाइड आउट' का सीक्वल है। इसका निर्देशन केलसी मान ने किया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह और कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है। मालूम हो कि 'इनसाइड आउट 2' 2024 में बिलियन-डॉलर क्लब में शामिल होने वाली अकेली फिल्म है।

Maithili Thakur Birthday: भजन और लोकगीत गाकर बनाई पहचान, अब अजय देवगन की इस फिल्म में सुनाई देगी सुरीली आवाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें