Pakistani Drama: भारतीय घरों में बीते कुछ सालों से पाकिस्तानी ड्रामा का क्रेज बढ़ रहा है। लोग वही घिसे-पिटे सास-बहू पर आधारित धारावाहिकों को देखकर बोर हो चुके हैं। आज हम जानेंगे उन पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में जो भारत में पॉपुलर है।
हर कोई आजकल कुछ नए कंटेट की तलाश में रहता है, इसलिए भारतीय अब पुरानी कहानियों पर आधारित कहानियों को छोड़ पाकिस्तानी ड्रामा की ओर रूख कर रहे हैं, जिसमें उन्हें प्यार, सस्पेंस और तहजीब युक्त कहानियां मिल रही हैं। कुछ धारावाहिकों ने तो लोगों के दिलों में बहुत गहरी जगह बना ली है। आइए जानते हैं उन धारावाहिकों के बारे में…
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मेरे हमसफर
- फोटो : यूट्यूब
मेरे हमसफर
इस ड्रामा के लीड रोल में हानिया आमिर हैं, जो हाला के किरदार में हैं और फरहान, सईद हमाजा के किरदार में नजर आते हैं। इनके अभिनय ने इस सीरियल मे जान डालने का काम किया था इसलिए यह धारावाहिक लोगों में बहुत पसंद चर्चित है। 2021 में रिलीज हुए इस धारावाहिक के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था।
मेरे पास तुम हो
हुमायूं सईद, आईजा खान और अदनान सिद्दकी इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरियल पाकिस्तान के बेस्ट ड्रामा में से एक है। इसमें प्यार और दर्द की कहानी को थोड़ा हटकर दिखाया गया, जिसने लोगों के दिल को छू लिया था। यह ड्रामा 2019 में आया था।
4 of 7
मुझे प्यार हुआ था
- फोटो : यूट्यूब
मुझे प्यार हुआ था
इस पाकिस्तानी ड्रामा में हानिया आमिर और वहाज अली ने अहम किरदार निभाया है। इसके गाने ने पाकिस्तान ही नहीं भारत के लोगों को भी अपना दीवाना बना लिया था। इस धारावाहिक को 2022 में रिलीज किया गया था।
तेरे बिन
पाकिस्तानी शोज की बात की जाती है तो ‘तेर बिन’ को पहले नंबर पर रखा जाता है। इसमें मुख्य भूमिका में यमुना जैदी हैं जो मीरब का किरदार निभाती हैं, वहीं वहाज अली, मुर्तसिम का किरदार निभाते हैं। इस धारावाहिक की कहानी है कि मीरब का यह सपना रहता है कि वो अपनी आगे की पढ़ाई करे और सफलता हासिल करे, लेकिन उसकी शादी मुर्तसिम से हो जाती है। फिर नफरत और प्यार के बीच सामंजस्य की कहानी दिखाई जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
जिंदगी गुलजार है
- फोटो : यूट्यूब
जिंदगी गुलजार है
यह पाकिस्तानी ड्रामा फवाद खान और सनम सईद पर बनाई गई है। इसमें इन दोनों के कॉलेज की दिनों की कहानी को दर्शाया गया है। 2012 में रिलीज हुआ यह ड्रामा लोगों में खूब पसंद किया गया था। आज भी लोगों के जहन में इसकी यादें हैं।
सुनो चंदा
ये पाकिस्तानी ड्रामा 2018 में रिलीज किया गया था। इस धारावाहिक के मुख्य भूमिका में फरहान सईद और इकरा अजीज हैं । इनके बीच के प्यार और नफरत का जो सामंजस्य दिखाया गया है, वो लोगों को बहुत रास आया था। इसे भी भारतीयों ने खूब पसंद किया था।