फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal-Sai: कहीं 30 तो कहीं 25 साल छोटी हैं इन एक्टर्स की पत्नी, लिस्ट में शामिल होने जा रहे साउथ स्टार विशाल

Thu, 22 May 2025 06:50 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Stars Married Women Much Younger Than Themselves: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में स्टार्स की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है, खासतौर पर जब बात आती है स्टार्स की शादियों में रहे उम्र के बड़े फासले को लेकर तो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का नाम सुर्खियों में रहा है। 

विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : इंस्टाग्राम- @kareenakapoorkhan @duttsanjay

साउथ एक्टर विशाल की शादी की चर्चा इन दिनों हर तरफ है। अब एक्टर विशाल भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं, जिन्होंने खुद से काफी छोटी उम्र की लड़कियों से शादी की है। उनके और होने वाली पत्नी साई धनशिका की उम्र में 12 साल का अंतर है। आइए एक नजर डालते हैं उन भारतीय स्टार्स पर जिन्होंने प्यार में उम्र की बंदिशों को तोड़ते हुए शादी की। 

विज्ञापन

2 of 7
संजय दत्त-मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय दत्त और मान्यता दत्त

संजय दत्त ने अपने से करीब 19 साल छोटी मान्यता दत्त से साल 2008 में सीक्रेट शादी की थी। संजय की ये तीसरी शादी थी। इससे पहले एक्टर की दो शादी टूट चुकी थी। यही वजह है कि संजय की मान्यता से शादी पर कई सवाल उठे लेकिन आज ये कपल दो जुड़वां बच्चों इकरा और शहरान के पेरेंट्स हैं।

विज्ञापन

3 of 7
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @@kareenakapoorkhan

सैफ अली खान और करीना कपूर
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। करीना और सैफ ने साल 2007 से 2012 तक एक-दूसरे को डेट किया था। उन्हें 2007 में आई फिल्म ‘टशन’ के साथ पर प्यार हुआ था। 

4 of 7
कबीर बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @ikabirbedi

कबीर बेदी और परवीन दुसांज
दिग्गज एक्टर कबीर बेदी और परवीन दुसांज की शादी 15 जनवरी 2016 को हुई थी। कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दुसांज से शादी की थी। परवीन दुसांज, कबीर बेदी से लगभग 30 साल छोटी हैं। ये कबीर बेदी की चौथी शादी थी।

विज्ञापन

5 of 7
राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी 23 जनवरी 1973 को हुई थी। डिंपल कपाड़िया उस समय 16 साल की थीं जबकि राजेश खन्ना 31 साल के थे। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर था। 

विज्ञापन

6 of 7
सायरा बानो-दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलीप कुमार और सायरा बानो
बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार ने खुद से 22 साल छोटी सायरा बानो से शादी की थी। दोनों एक दूसरे के साथ 11 अक्टूबर 1966 को शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय दिलीप 44 साल के थे और सायरा 22 साल की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलिंद सोमन, अंकिता - फोटो : पीटीआई

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर
मॉडल मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल 2018 को अंकिता कोंवर से शादी की थी और यह शादी महाराष्ट्र के अलीबाग में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। अंकिता मिलिंद से 26 साल छोटी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें