फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Shows: बड़े पर्दे से प्रभावित होकर बनाए गए ये धारावाहिक, लिस्ट में कई सुपरस्टार की फिल्मों के नाम

Tue, 23 Apr 2024 10:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी शोज - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड या फिर साउथ की फिल्मों को हिंदी में रीमेक करने का चलन वर्षों पुराना है। कई सुपरहिट फिल्मों के ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जिन्हें जब दोबारा अन्य भाषाओं में बनाया गया तो  दर्शकों ने उन मूवीज को उतना ही प्यार दिया। हालांकि, रीमेक के मामले में टीवी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है, अब तक कई ऐसे धारावाहिकों का निर्माण हो चुका है, जो सुपरहिट हिंदी फिल्मों से प्रेरित हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Jai Hanuman Poster: आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली, नया पोस्टर देख फैंस बोल उठे 'जय हनुमान'
विज्ञापन

2 of 5
बढ़ो बहू - फोटो : यूट्यूब
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगाके हईशा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल रही थी। फिल्म को मिली वाहवाही से प्रभावित होकर टीवी सीरियल बढ़ो बहू को बनाया गया था। हालांकि, इस शो को ज्यादा कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

3 of 5
सपना बाबुल का बिदाई - फोटो : यूट्यूब
शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में विवाह का नाम भी शामिल है। यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई थी। टीवी शो 'सपना बाबुल का बिदाई' इसी फिल्म का रीमेक है।

4 of 5
दो हंसों का जोड़ा - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच अपनी कहानी की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म को मिली कामयाबी के कई वर्षों बाद इसी तरह के कॉन्सेप्ट पर दो हंसों का जोड़ा नाम का सीरियल बनाया गया। इस शो में शालीन भनोट और शुभांगी अत्रे अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागिन - फोटो : यूट्यूब
श्रीदेवी की नागिन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की रिलीज के कई वर्षों के बाद इसी नाम से शो बनाया गया जो काफी ज्यादा सफल रहा। नागिन शो के अब तक कई सीजन आ चुके हैं।
Rohit Roy: बीते दिनों को याद कर भावुक हुए रोहित, बोले- रोनित ने कभी हौसला नहीं हारा और आज वे सफल हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें